1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में नर्सिंग होम का डॉक्टर बोला- मैंने तुम्हें नौकरी दी तुम मुझे खुश करो, नर्स ने सुनाई आपबीती

Doctor-nurse dispute in Prayagraj: प्रयागराज में डॉक्टर ने नर्स को नौकरी देने के बदले खुद को खुश करने की फरमाइश कर रहा है। कई बार डॉक्टर ने नर्स के साथ अभद्रता की‌। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Doctor-nurse dispute in Prayagraj प्रयागराज में प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स ने डॉक्टर और उस साथी पर गंभीर आरोप लगाया है। नर्स ने बताया कि डॉक्टर उसके ऊपर गलत निगाह रखता था। एक दिन अपनी कार में बैठा कर सुनसान इलाके में ले गया। वह समझी थी कि नर्सिंग होम के काम से उसे ले जा रहा। जब उसने कूदने की धमकी दी तो नर्सिंग होम ले जाकर छोड़ दिया। इसी प्रकार दूसरी बार भी अपने साथी के साथ गलत हरकत की। उसने कहा कि मैंने तुम्हें नौकरी दी है तुम मुझे खुश नहीं कर सकती हो। इस संबंध में थाने में तहरीर लेकर पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कार से सुनसान इलाके में ले गया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक नर्सिंग होम में एक महिला नर्स काम करती थी। जिस डॉक्टर ने उसे नौकरी पर रखा था, उसने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।‌ पीड़िता ने बताया कि 20 मार्च की घटना है। जब डॉक्टर ने गार्ड के माध्यम से बुलवाया और कार संगम के सुनसान इलाके में ले गया। इस दौरान उसने गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने कहा कि मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती। उसने विरोध किया तो डॉक्टर ने नर्सिंग होम में छोड़ा।

गार्ड के माध्यम से 'ओटी' में बुलाया

इसी प्रकार की एक दूसरी घटना 26 मार्च की रात को हुई। जब गार्ड के माध्यम से डॉक्टर ने उसे अपने 'ओटी' में बुलाया, उस‌ समय डॉक्टर का एक दोस्त भी मौके पर मौजूद था। डॉक्टर ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर नर्सिंग होम के गार्ड ने उसे बचाया। इस दौरान उसका मोबाइल 'ओटी' में छूट गया था।

दी जा रही धमकी

पीड़िता ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। घर में भाइयों को बताया लेकिन चुप रहने की सलाह दी। इस संबंध में नर्सिंग होम के डायरेक्टर से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिविल लाइन थाना में तहरीर देकर अपनी आप बीती सुनाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।