प्रयागराज

रेप पीड़िता के पिता की मौत के बाद उठी बीजेपी विधायक को फांसी देने की मांग, सपाईयों ने खोला मोर्चा

बीजेपी एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 5:00 PM IST
Opposition against BJP
बीजेपी के खिलाफ विरोध

इलाहाबाद. गैंगरेप करने और पीड़िता के पिता की हत्या कराने के मामले में फंसे बीजेपी विधायक का मामला अब पार्टी के लिए गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। सपा ने रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए बीजेपी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल फांसी की मांग की है। सपाईयों के विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर भी जबदरस्त हमला बोला।

2014 लोकसभा चुनाव में परचम लहरा कर दिल्ली की गद्दी बैठी बीजेपी अब 2019 लोकसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करने का सपना देखने लगी है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी एक बार फिर कई मुद्दों में घिरती नजर आ रही है। डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने, और एससी एसटी आरक्षण मंे बदलाव का विरोध का दंश झेल रही बीजेपी के सामने एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है।

एक युवती ने उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप और न्याय की गुहार लगाने वाले पिता की हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर बीजेपी विधायक के खिलाफ जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। इसके साथ ही सपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को इलाहाबाद के सुभाष चैराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाईयों ने रेप पीड़िता को न्याय देने की गुहार लगाई और गैंगरेप के अरोपी बीजेपी विधायक को फांसी देने की मांग की। उन्हें प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भी यूपी सरकार पर हमला बोला। मालूम हो कि अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव के ठीक पहले विपक्ष के लिए बीजेपी विधायक की इस करतूत ने मुद्दा दे दिया है। ऐसे में बीजेपी एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा