उप निर्वाचन आयुक्त ने किया नवाबगंज थाने का निरीक्षण

अवैध असलहों तथा शराब पर नजर रखने का निर्देश
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2016, 12:03 PM IST
Vijay Dev
Vijay Dev
इलाहाबाद. आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग विजय देव तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश टी. वेंकटेश, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के पाण्डेय, एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने इलाहाबाद के नवाबगंज थाने का निरीक्षण किया । उप निर्वाचन आयुक्त ने एसएसपी सहित क्षेत्राधिकारी गंगापार व थानाध्यक्ष नवाबगंज को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध असलहों और शराब वितरण पर नजर रखें।



कहा कि अपराधियों की सूची तैयार कर लें और सभी अपराध का रिकार्ड रखे। आगामी विधानसभा चुनाव को हर हाल में सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया जाय। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गस्त जरूर कराया जाय। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव का काम टीम वर्क है और इस टीम को किसी संकोच की जरूरत नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष और बिना भेदभाव के काम करने को कहा।



उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने अधिकारियों को सख्त लहजे में सचेत किया कि आगामी विधान सभा चुनाव में किसी पार्टी के प्रलोभन में नहीं आयें सभी चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराए और सभी राजनीतिक पार्टियों से इसका कड़ाई से पालन करायें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की नजर हर अधिकारी पर होगी कोई भी अधिकारी लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।



उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा थाने में दर्ज शिकायतों और एफआईआर का ब्योरा देखा गया। उन्होंने अपराधियों की सूची को भी देखा और जो बाहर घूम रहे हैं उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में अराजकतत्वांे को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश टी.वेंकटेश ने कहा कि काली फिल्म चढ़े हुए वाहनों पर कार्यवाही करें तथा उसकी वीडियोग्राफी करायें।



थानाध्यक्ष से कहा कि अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से कहे कि वे अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवायें तथा आवश्यकता पड़ने पर उसको चेक भी करें। सभी अधिकारी निर्भीक होकर कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त राजन शुक्ला, आईजी डा.कल्लुरी एसपी कुमार, डीआईजी विजय यादव, जिलाधिकारी संजय कुमार, एसएसपी शलभ माथुर, क्षेत्राधिकारी गंगापार सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Published on: