प्रयागराज

खुशखबरी: UP के प्रयागराज से इस शहर के लिए, इस दिन से शुरु हो रही है सीधी उड़ान सेवा

महाकुंभ को देखते हुए 11 महीने बाद 16 अगस्त से पुनः शुरु हो रही है इस शहर के लिए विमान सेवा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 1:15 PM IST
prayagraj airport latests news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए एटीआर श्रेणी के विमान ( 72 सीट) की उड़ान 16 अगस्त से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। 16 अगस्त को किराया 3321 रुपए है छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह दूसरी विमान सेवा इससे पहले बिलासपुर की सेवा चालू है।

पूर्व में रायपुर के लिए प्रयागराज से विमान सेवा उपलब्ध थी। लेकिन अक्टूबर 2023 में इसे बंद कर दिया गया था।

बीते दिनों हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था, कि आखिर प्रयागराज से उड़ानों की संख्या कम क्यों हो रही है इसके बाद से ही विमान कंपनियां अब फिर से प्रयागराज से उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है।

अब रायपुर– प्रयागराज की समय– सारणी भी जारी कर दी गई है। रायपुर से विमान प्रयागराज आएगा और यहां से रायपुर जाएगा। रायपुर से प्रयागराज आने में 1 घंटा 25 मिनट, जबकि प्रयागराज से रायपुर पहुंचने में एक घंटा 30 मिनट का समय लगेगा।

आने वाले दिनों में इन शहरों के लिए और प्रस्तावित हैं उड़ाने

बेंगलुरु, दिल्ली, बिलासपुर, कोलकाता आदि शहरों के लिए नई उड़ाने प्रस्तावित हैं।

Updated on:
18 Jul 2024, 1:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट