प्रयागराज

जिलाधिकारी ने कहा- यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 को सकुशल और नकल विहीन कराने के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कालेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 के सकुशल व नकल विहीन कराने के दृष्टिगत कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
2 min read
जिलाधिकारी ने कहा- यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर
जिलाधिकारी ने कहा- यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं पर रहेगी पैनी नजर

प्रयागराज: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 को सकुशल और नकल विहीन कराने के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कालेज में बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2022 के सकुशल व नकल विहीन कराने के दृष्टिगत कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

परीक्षा केन्द्रों के निगरानी हेतु कन्ट्रोल रूम में 20-20 परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से केन्द्रों के पर्यवेक्षण करने हेतु लगा हुआ संचालित पाया गया जिसके माध्यम से परीक्षा केन्द्र बीबीएस इण्टर कालेज, शिवकुटी प्रयागराज, राम चरन इण्टर कालेज लेड़ियारी कोरांव प्रयागराज तथा राजकीय इण्टर कालेज प्रयागराज आदि परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों का सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवलोकन करने पर सही पाया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम में 03 बड़े स्क्रीन और लगाये जाय जिसमें 50-50 विद्यालयों की मानिटरिंग एक साथ प्रदर्शित हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रश्नपत्रों के रख-रखाव व सुरक्षा व्यवस्था की जाॅच की गयी तथा स्ट्रांग रूम तथा मुख्य संकलन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को बरामदे में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाये गये पुलिस कर्मिंयों को और बढ़ाने के निर्देश दिये है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये है तथा कण्ट्रोल रूम संचालित हो रही, स्क्रीन आदि को भी चेक किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Updated on:
16 Mar 2022 07:30 pm
Published on:
16 Mar 2022 07:30 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस