
All schools closed in Prayagraj Kaushambi district: प्रयागराज में भारी बारिश और जल भराव को देखते हुए प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के यह आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि किसी दुर्घटना से बचने के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए आज 19 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है। रेनी डे के अंतर्गत यह अवकाश घोषित किया गया है। इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी में संबंधित विभागाध्यक्षों को भी दी है। इसी प्रकार का आदेश कौशांबी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि 19 अगस्त को अंग्रेजी हिंदी मीडियम के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। सभी प्रकार के एफएलएन ट्रेनिंग स्थगित रहेगी।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे जल भराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग में भी भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिला अधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)अनिल कुमार ने आज की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने बताया है कि जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन हो गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा कि ऐसी स्थिति में शिक्षकों और अध्यनरत छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण दुर्घटना से बचने के लिए 19 अगस्त को प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया जाता है। परिषदीय, माध्यमिक, समस्त बोर्डों के मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों में लागू होगा। उन्होंने यह भी लिखा कि 'रेनी डे' के अंतर्गत अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का पालन कठोरता से किया जाए।
इसी प्रकार का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशांबी कार्यालय से जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार कुशवाहा अपने आदेश में कहा है कि 19 अगस्त को प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी
माध्यमिक, समस्त बोर्डों के मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा।
बीएसए ने बताया कि इस दौरान एफएलएन ट्रेनिंग भी स्थगित रहेगी। आदेश का पालन कठोरता से किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विधि और अनुशासनात्मक कार्रवाईकी जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक बेसिक को भी भेजी गई है।