प्रयागराज

सांसद संघमित्रा के खिलाफ चुनाव याचिका पर 3 जून को तय होगा वाद विन्दु

पूर्व सपा सांसद की याचिका पर होगी सुनवाई
less than 1 minute read
Election petition against MP Sanghmitra to be decided on June 3
सांसद संघमित्रा के खिलाफ चुनाव याचिका पर 3 जून को तय होगा वाद विन्दु

प्रयागराज 27 मई । बदायूं की बी जे पी सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव की वैधता के खिलाफ सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के चुनाव याचिका की सुनवाई 3 जून को होगी। कोर्ट ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से सुनवाई करने का आदेश दिया है। इस दिन याचिका पर वाद विन्दुओं के निर्धारण पर बहस होगी।

कोर्ट ने वाद विन्दु तय करने की तिथि दी थी । किन्तु किसी तरफ से विन्दु दाखिल नही किया गया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश व्यापी लाक डाउन के कारण अदालते कार्य नही कर रही है। जिसकी वजह से 3 जून की तिथि नियत की गयी है। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दिया है।

बता दें की सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें से केवल 9 ही स्वीकृत किए गए ।16 नामांकन पत्र मनमाने तौर पर अस्वीकृत कर दिए गए। 25 मार्च 2019 को चुनाव परिणाम घोषित हुआ।

याची का यह भी कहना है कि 8000 वोटों की अधिक गिनती की गयी है, जो चुनाव को प्रभावित कर सकती है। विपक्षी सांसद संघमित्रा मौर्य की शादी नवल किशोर मौर्या के साथ हुई है। उनके एक पुत्र भी है । चुनाव घोषणा पत्र में इस तथ्य की जानकारी छिपाई गई है , जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों एवं चुनाव नियमों का उल्लंघन है । इस आधार पर इनका चुनाव निरस्त किया जाए ।

Published on:
27 May 2020 07:40 pm
Also Read
View All
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, वकीलों को मिलेगा कैशलेस इलाज, राज्य विधिक अधिकारियों को टैबलेट

प्रयागराज में ट्रक ने मां बेटे को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री