
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद को साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। वह आज शाम किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि लेंगी। सन्यांस के बाद वह ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएगी।
ममता ने शुक्रवार की दोपहर संन्यास की दीक्षा ली और संगम तट पर पिंडदान किया। खबरों के मुताबिक, ममता पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े के संपर्क में थीं और आज शाम उनके पट्टाभिषेक की तैयारी हो रही है। हालांकि, इस खबर पर अभी तक ममता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ममता कुलकर्णी महाकुंभ मेले में शुक्रवार की शाम पहुंचीं। इस दौरान ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र में दिखाई दीं। उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी मौजूद रहीं। उन्होंने महाकुंभ मेला की तारीफ की। कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।