प्रयागराज

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

Prayagraj Murder: प्रयागराज में बेटी के घर से भागने और कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने लड़के के चाचा की चापड़ मार कर हत्या कर दी। समझौता वार्ता के दौरान गरमा गरम बहस गई थी। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।

2 min read
घटना की जानकारी देती प्रयागराज पुलिस, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Prayagraj murder: प्रयागराज में बेटी के घर से भाग भागने और कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने 55 वर्षीय अधेड़ को चापड़ मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद अभियुक्तों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला घूरपुर थाना क्षेत्र का है।

चापड़ मारकर किया घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरा चकिया गांव में 55 वर्षीय तिलकधारी को चापड़ मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजन तिलकधारी को अस्पताल लेकर जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने के पहले तिलकधारी की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक परिजन ने थाना में तहरीर देकर गंगा प्रसाद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक के भतीजे के साथ चली गई थी आरोपी की बेटी

इधर परिजनों ने बताया कि गंगा प्रसाद की बेटी तिलकधारी के भाई के बेटे शिवम के साथ चली गई थी जिसने कोर्ट मैरिज भी कर लिया है। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच विवाद बना रहता था। रिश्तेदारों की उपस्थिति में समझौते के लिए बातचीत हुई। लेकिन तनाव कम नहीं हुआ।

समझौता बैठक में भी दोनों पक्षों में तनाव

बातचीत के दौरान तनाव इतना बढ़ गया कि गंगा प्रसाद ने तिलकधारी को धमकी देते हुए चला गया कि अंजाम बहुत बुरा होगा। बताते हैं कि आज तड़के गंगा प्रसाद ने चापड़ से तिलकधारी के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस?

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

Published on:
02 Jun 2026 07:54 am
Also Read
View All
मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं