प्रयागराज

Big breaking: किन्नरों का दो गुटों में जमकर मारपीट ,सड़क पर किया नंगा नाच

-पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फुले
2 min read
Fiercely beaten in two groups of kinnar
Big breaking: किन्नरों का दो गुटों में जमकर मारपीट ,सड़क पर किया नंगा नाच

प्रयागराज। किन्नरों के दो गुटों में का विवाद अब सड़क पर आ गया है। दशहरे के दिन त्योहारी मांगने निकले किन्नरों के दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। किन्नरों ने सड़क पर नंगा नाच किया। किन्नरों को काबू करने करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बल प्रयोग करके किन्नरों को हटाया। किन्नरों की आपसी लड़ाई का तमाशा सड़क पर घंटों चलता रहा जिसके बाद किन्नरों को अलग किया जा सका।

दरअसल में शहर में किन्नरों के दो खेमों में इलाके के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर किन्नर अखाड़ा और नेहा गुरु छोटी किन्नर गुट आमने .सामने है। दोनों के बीच एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है।जिस मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं मंगलवार को दशहरे के दिन छोटी किन्नर गुरु के चेले अतरसुइया के इलाके में त्योहारी मांगते हुए पहुंचे। वहीं दूसरे किन्नर गुट को भी सामने देख दोनों एक दूसरे से भिड़ गए मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक दोनों गुटों ने मारपीट की और अपने कपड़े फाड़ दिए।

बता दें कि छोटी गुरु किन्नर ने किन्नर अखाड़े की पीठाधीश्वर टीना मां पर अपनी जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तो वही छोटी गुरु के खिलाफ टीना मां ने भी मामला दर्ज कराया है। टीना मां ने आरोप लगाया है कि छोटी गुरु के खिलाफ दिल्ली में चोरी जैसी घटनाओं के मामले दर्ज है। दो दिन पहले एक किन्वनर पर चाकू से हमला हुआ था जिसके बाद किन्नरों ने सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया था । किन्नरों के इस विवाद को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है। दोनों गुटों को किसी तरह अलग किया गया है कुछ किन्नर एसएसपी आवास पर घेराव करने पहुंच रहे हैं। बता दें की कुंभ के दौरान कुंभ आये किन्नरों में से कुछ लोग यहाँ रुक गये है। जिसको लेकर स्थानीय किन्नरों में विवाद शुरू हुआ है।

Updated on:
08 Oct 2019 03:19 pm
Published on:
08 Oct 2019 03:17 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस