प्रयागराज

ददुआ का भाई पूर्व सांसद सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

दस्यु सरगना रहे ददुवा के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 12:30 PM IST
Bal Kumar Patel
बाल कुमार पटेल

इलाहाबाद. दस्यु सरगना रहे ददुआ के भाई पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल सहित तीन पर गंभीर धाराओं में उतरावं थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार उतरावं थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी और एक सोसइटी के अध्यक्ष प्रमोद पटेल से जो पूर्व मंन्त्री जंग बहादुर पटेल के बेटे है। उन्होंने दस्यु सरगना रहे ददुवा के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल उसके बेटे राम सिंह पटेल और भाई बीर सिंह पटेल पर आरोप है, कि इन लोगो ने प्रमोद पटेल से करीब 35 लाख रूपए लिए थे और बाद में 8 लाख रुपये वापस किये । साथ ही बाकी की रकम वापस देने से मुकर गए। प्रमोद पटेल ने जो तहरीर दी है। उसमें अलग अलग समय पर बाल कुमार और अन्य को पैसे देने की बात कही है।

इस मामले मे प्रमोद पटेल ने एडीजी जोन से मिलकर शिकायत की। शिकायत के बाद बाल कुमार, उसके बेटे और भाई को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि बाल कुमार पटेल दस्यु सरगना ददुआ के भाई हैं।और समाजवादी पार्टी से मिर्जापुर से सांसद रह चुके हैं। वहीं बालकुमार पटेल , राम सिंह पटेल और भाई वीर प्रताप सिंह सहित तीनों के ख़िलाफ़ इलाहाबाद के उतरांव थाने में जालसाजी का मुकदमा हुआ दर्ज । पूर्व मंत्री जंगबहादुर पटेल के के बेटे प्रमोद पटेल द्वारा दर्ज कराया है।उतरांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार जालसाजी के मामले में पुलिस ने भा.द. स. की 419, 420, 406,504,506 सहित कई अन्य धाराओं के साथ सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम के 66(D) के तहत दर्ज किया है मुकदमा।

कौन है ददुआ

ददुआ एक खुंखार डकैत था। बंदूक की नोक पर लोगों से वोट मांगता था। जिसकी दहशत यूपी, एमपी, राजस्थान के जंगलों में रही। तीन दशक तक ददुआ कभी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। इसकी बजाय राजनीतिक संरक्षण माना जाता रहा है। ददुआ कभी बसपा सुप्रीमो का खास रहा और इसके चुने गए बंदों को मायावती टिकट बेहिचक दे दिया करती थीं। अपने राजनीतिक गुरु से विद्रोह के चलते उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ददुआ ने 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने गुरु रामसजीवन सिंह जो बांदा से बसपा के उम्मीदवार थे जिन्हें हरवा दिया था । ददुआ के इस काम से जंगल के साथ ही पॉलीटिक्स के गुरु खासे नाराज हो गए । गया पटेल ( पूर्व डकैत ) ने ददुआ से कहा था कि अब दद्दू तेरा अंत आ गया है | अगर लखनऊ में सरकार बदली तो तुझे गोली खानी ही पड़ेगी ।

By- Prasoon Pandey

Updated on:
13 Jun 2018, 12:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर