प्रयागराज

भाजपा नेता सहित करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग,जिले में एलर्ट

भाजपा नेता ने की तत्काल कार्यवाही की मांग, पुलिस जाँच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 2:29 AM IST
firing bjp leader
firing on bjp leader manu

इलाहाबाद: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है।उन्हें न पुलिस का खौफ न कानून का डर ।बेख़ौफ़ बदमाश सरेआम घटना को अंजाम दे रहे है।शहर के सबसे वीआईपी इलाके सिविल लाइन्स में उस समय दहशत फ़ैल गई। जब बदमाशो ने एक भाजपा नेता पर ताबक तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जबकि सिविल लाइंस इलाके में हर समय पुलिस की पिकेट तैनात रहती है। बता दें की मंगलवार की देर रात भाजपा नेता सहित करण सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर कुछ बदमाशो ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर अफरा तफरी मचा दी।

बता दें की भाजपा नेता और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अपने साथियो के साथ एक रेस्टोरेंट में जा रहे थे।तभी दूसरी कार में सवार लोगो ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।घटना के बाद भीड़ बढ़ते देख आरोपी एक गाडी छोड़ फरार हो गए ।लेकिन आरोपियों की खड़ी कार पर लोगो ने जमकर पथराव और तोड़ फोड़ किया।सरे राह भाजपा नेता पर फायरिंग की खबर पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुचें। इस मामले में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालाँकि पुलिस दोनों गुटों में पुरानी रंजिश होने की बात बता रही है ।

जानकारी के अनुसार कार सवार आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक पर अमर जीत सिंह उर्फ़ मन्नू सिंह और करणी सेना के अध्यक्ष मनेन्द्र प्रताप सिंह पर फायरिंग कर पुरे इलाके में हडकंप मचा दिया ।राहत की बात ये रही की ताबड़तोड़ फायरिंग में भाजपा नेता सहित अन्य लोग बाल बाल बच गये। सरेआम फायरिंग की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची फायरिंग करने वाले युवक फरार हो चुके थे ।भाजपा नेता ने हमलावरों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया । बीजेपी नेता ने जिले के गद्दोपुर के रहने वाले तारिक अहमद सहित एक अन्य को नाम जद किया है। बता दें भजापा ने ता के बड़े भाई करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष है।

वही पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है जिन लोगों ने फायरिंग की और जिन पर फायरिंग हुई। इन दोनों का पहले से विवाद है और दोनों के बीच में रंजिश चली आ रही है । पुलिस ने कहा जल्द ही मामले में खुलासा होगा की घटना की वजह क्या है। पुलिस हर बिंदु जाँच कर रही है। वही भाजपा नेता पर हमले का आरोपी दुसरे सम्प्रदाए से है, जिसे लेकर पुलिस सतर्क है। किसी भी तरह से कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसकी हिदायत दी गई है ।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर