प्रयागराज

बच्चे को खोजने निकली महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप

गैंगरेप का मुख्य आरोपी जेल शूट आउट का चश्मदीद
2 min read
Gangrape
गैंगरेप

इलाहाबाद. बच्चे को खोजने निकली महिला के साथ चलती सफारी में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए हैं। महिला ने गैंगरेप का मुख्य आरोपी जेल शूट आउट के चश्मदीद को बताया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार शाम शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बहरिया निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस से चलती सफारी में खुद के साथ गैंगरेप की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका बच्चा पिछले कई दिनों से नहीं मिल रहा है। किसी ने उसे बताया कि उसका बच्चा रहिमापुर इलाके में देखा गया है। इसके बाद वह रहिमापुर इलाके में जा कर बच्चे की तलाश करने लगी। देर शाम तक बच्चे की तलाश रहिमापुर क्षेत्र के कई गांवों में करती रही लेकिन उसे बच्चा नहीं मिला। इसके बाद वह वापस घर लौटने लगी।

रात करीब साढ़े 9 बजे रहिमापुर तिराहे पर वह आॅटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक सफारी उनके पास आ रूकी। उन्होंने महिला को बहरिया तक लिफ्ट देने का झांसा देकर बैठा लिया। गांडी में तीन लोग बैठे थे। उन्होंने मुझे बैठाते ही दूसरे रास्ते पर गाड़ी चलाने लगे। तीनों ने मुझ धमकी देते हुए चुप रहने का कहा। रास्ते में तीनों ने शराब पी। इसके बाद उन्होंने चलती कार में बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। गैंगरेप के बाद बदरा सुनौटी गांव के पास उसे फेंक तीनों भाग गए।

इसके बाद महिला किसी तरह रात में बदहाली हालत में घर पहुंची। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वह काफी सदमें में थी। खुद को संभालने के वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची है। झूंसी पुलिस ने महिला की शिकायत पर शेरडीह के श्रीकांत याद, रामअचल यादव और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला की शिकायत पर संदेह

महिला ने गैंगरेप का मुख्य आरोपी श्रीकांत यादव को बताया है। झूंसी पुलिस के अनुसार मुख्य अरोपी श्रीकांत यादव जेल शूटआउट का मुख्य चश्मदीद है। शूट आउट के दौरान उसे तीन गालियां लगी थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि कही ये आरोप उसे फंसाने के लिए तो नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर इलाके मंे भी चर्चा तेज हो गई है। आरोप सही है या गलत पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Published on:
13 Dec 2017 08:54 am
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड