प्रयागराज

लड़की को ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने होटल बुलाया, चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

यूपी के प्रयागराज का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Girl
गर्ल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में ऑर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को काम दिलाने के बहाने एक होटल में बुलाकर चार दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।


जौनपुर की रहने वाली पीड़िता प्रयागराज के नैनी इलाके में किराए का मकान लेकर रहती है। पुलिस के मुताबिक ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवती को कौशाम्बी निवासी जितेन्द्र नाम के युवक ने काम दिलाने के बजाने झूंसी थानाक्षेत्र के एक होटल में बुलाया और वहां अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर झूंसी थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Published on:
14 Dec 2020 10:52 pm
Also Read
View All
अतीक अशरफ के गुर्गे बेच रहे अवैध संपत्तियां, शाइस्ता और जैनब को पहुंचाया जा रहा पैसा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब