प्रयागराज

छह घंटे में पोते के 6 टुकड़े… आरी से पहले धड़ से अलग किया सिर, फिर हाथ-पैर भी काटे, मास्टरमाइंड निकला तांत्रिक

तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने ही रिश्तेदार के 17 साल के पोते यश की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। इस जघन्य वारदात में मुख्य आरोपी तांत्रिक मुन्ना लाल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में 17 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर स्कूटी पर रखा गया और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। इस जघन्य अपराध के पीछे का कारण बदले की भावना बताया जा रहा है, जिसमें तांत्रिक मुन्ना लाल ने मुख्य भूमिका निभाई।पुलिस के अनुसार, तांत्रिक ने सरण सिंह नाम के शख्स को तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर हत्या के लिए उकसाया। रिश्ते के दादा सरण सिंह ने तांत्रिक के कहने पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

मूसलाधार बारिश का अलर्ट: अगले 7 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी

पुलिसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहले मुख्य अभियुक्त सरण सिंह को पकड़ा। सरण सिंह ने पूछताछ में सारा राज उगल दिया और बताया कि उसने तांत्रिक मुन्ना लाल के कहने पर बच्चे का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक की तलाश शुरू की और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया।

तंत्र-मंत्र की विद्या के जरिए हत्या के लिए उकसाया

एडिशनल डीसीपी अभिजीत कुमार ने बताया, "थाना करेली के अपराध संख्या 159/25 के तहत वांछित तांत्रिक मुन्ना लाल को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सरण सिंह के संपर्क में था और तंत्र-मंत्र की विद्या के जरिए उसे भ्रमित कर हत्या के लिए उकसाया।" उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, सरन सिंह की बेटी ने 2023 में और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दुख से परेशान होकर सरन सिंह कौशाम्बी के एक तांत्रिक के संपर्क में आया। तांत्रिक ने उसे यह कहकर भड़काया कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। इसके कारण उसके बच्चों की मौत हुई।

तांत्रिक के बहकावे में आकर सरन ने बदले की ठान ली। मंगलवार सुबह उसने यश को स्कूल जाते समय बहाने से अपने साथ कल्याणी देवी के पास एक मकान में बुलाया। वहां पहुंचते ही उसने पहले ईंट से यश के सिर पर हमला किया और फिर कपड़े से मुंह दबाकर उसकी जान ले ली।

शव को टुकड़ों में काटकर फेंका

हत्या के बाद सरन सिंह ने यश के शव को ठिकाने लगाने के लिए एक जघन्य तरीका अपनाया। उसने आरी और चापड़ की मदद से शव को 6 टुकड़ों में काट दिया। उसने सबसे पहले सिर को धड़ से अलग किया, फिर हाथों और पैरों को भी काट डाला।

आरोपी ने धड़ को एक पॉलीथिन में भरा और अलग-अलग रास्तों से होते हुए उसे फेंकने निकला। उसने धड़ को औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया में एक नाले में फेंक दिया। हालांकि, उस दौरान भैंस चरा रही एक बुजुर्ग महिला ने उसे देख लिया, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और महिला की गवाही के आधार पर सरन सिंह को सैदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए आरी और चापड़ भी बरामद कर लिए गए हैं।

Published on:
01 Sept 2025 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर