प्रयागराज

इस दिन प्रदेश में रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, 23 जिलों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरे हफ्ते बदलता रहेगा। 5 से 8 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
less than 1 minute read
rain forecast,weather update,rainy season,rain alert,rainfall prediction,rain training Google,monsoon update,weather report rain,weather training,live rain updates,weather education,precipitation data,real-time rain report,training for rain safety,severe weather alerts,weather Google training,weather tools tutorial,meteorology training rainfall statistics,climate change rain,light rain,heavy showers,pouring rain,scattered showers,stormy weather,thunderstorm,drizzle,flooding,cloudburst,hydro-meteorology
IMD Heavy Rain Alert (Photo-AI)

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरे हफ्ते बदलता रहेगा। 5 से 8 सितंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की आशंका नहीं है। हालांकि 9 सितंबर को मौसम में बदलाव के कारण पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

आज भारी बारिश का अलर्ट

4 सितंबर को मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 23 जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर और महोबा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 3 सितंबर तक अनुमानित बारिश 614 मिलीमीटर थी, जबकि इस दौरान 629 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% ज्यादा है।

स्कूलों में अवकाश

बारिश, बाढ़ और बिगड़ते मौसम के कारण 4 सितंबर को मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, बुलंदशहर और मथुरा में संचालित परिषद,राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल और मदरसों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Updated on:
04 Sept 2025 08:30 pm
Published on:
04 Sept 2025 08:30 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस