प्रयागराज

रेलवे के कोविड चिकित्सालय में हेल्प डेस्क, इस नंबर पर फोन कर ले सकते हैं मरीज का हाल

Railway Covid एल-2 अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई है। हेल्पडेस्क पर कॉल कर परिवार वाले मरीजों की ले सकते हैं जानकारी
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 12:24 PM IST
Railway Covid Hospital
Railway Covid Hospital

प्रयागराज. कोरोना वायरस (Corona Virus) के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रयागराज जिले के रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल उनके परिजनों को नहीं मिल पा रहा है। कोरोना से मृत्यु होने पर अस्पताल प्रशासन फोन कर परिवार वालों को मौत की सूचना तो दे देते हैं, लेकिन इसके पहले मरीजों से मिलने की मनाही के चलते वे ठीक से उनका हाल भी नहीं पूछ पाते। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने केंद्रीय चिकित्सालय के कोविड एल-2 में हेल्प डेस्क बनाई है। अब मरीज के परिवार के लोग हेल्प डेस्क पर कॉल कर मरीज का हाल चाल ले सकते हैंं। हेल्प डेस्क पर कॉल करने के लिए 8173006779 नंबर जारी किया है।

दरअसल, प्रयागराज स्थित गोल्डेन हाइट अपार्टमेंट निवासी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमित अपनी सास आरती देवी को 24 अप्रैल को रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। आरोप है कि तभी से मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं दी गई। इस बीच प्रतिदिन सुबह नाश्ता व दो वक्त भोजन मरीज के लिए अस्पताल भेजा जाता रहा। आरोप है कि टिफिन के साथ वहां के कर्मचारी को सौ रुपये देने पड़ते थे। मरीज का इलाज भी किस वार्ड में चल रहा था इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। कभी आइसोलेशन वार्ड एक के बेड नंबर छह तो कभी ट्राई या एचडीयू वार्ड में भर्ती होने की बात कही जाती रही। लेकिन, एक बार भी मरीज से बात नहीं हो सकी।27 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे अस्पताल से उनकी मौत की सूचना परिवार वालों को दी गई। मरीज के साथ उसका मोबाइल व अन्य सामान था, वह परिवार को वापस नहीं किया गया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिले में यह मामला वायरल होने के बाद रेलवे ने केंद्रीय चिकित्सालय के कोविड एल-2 में हेल्प डेस्क बनाई।

Published on:
Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी