प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जानिए क्यों इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजा अवमानना नोटिस, आज होगा फैसला

कोर्ट के आदेश के तहत आज उन्‍हें हाईकोर्ट में हाजिर होना है। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने रजिस्ट्रार से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना का आरोप तय किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने हरेंद्र प्रताप सिंह और 30 लोगों की अवमानना याचिका पर दिया है।
2 min read
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जानिए क्यों इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजा अवमानना नोटिस, आज होगा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जानिए क्यों इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजा अवमानना नोटिस, आज होगा फैसला

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किसी मामले को लेकर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को अवमानना नोटिस भेजा है। कोर्ट ने मंगलवार को हारिज होने की बात कही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल हारिज होंगे। कोर्ट के आदेश के तहत आज उन्‍हें हाईकोर्ट में हाजिर होना है। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने रजिस्ट्रार से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना का आरोप तय किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने हरेंद्र प्रताप सिंह और 30 लोगों की अवमानना याचिका पर दिया है।

जाने कोर्ट ने और क्या कहा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए ने कहा कि आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी ने विशेष अपील दाखिल की है मगर, अंतिम निस्तारण के कोई प्रयास नहीं किए गए। कोर्ट के आदेश का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इस तरह के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी ने स्व वित्तपोषित पत्राचार पाठ्यक्रम शुरू किया। अध्यापकों को वेतन भुगतान किया गया। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया और अनुदान देने से मना कर दिया। वेतन भुगतान नहीं होने पर याचिका दायर की गई।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेतन देने का दिया था निर्देश

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुल सचिव से याचिकाकर्ता को वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर अवमानना याचिका दायर कर दंडित करने की मांग की गई। जिस पर कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के साथ कुलसचिव को तलब किया है।

आज होगा फैसला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल आज हाईकोर्ट में हाजिर होंगे। वहां वह अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद कोर्ट मामले में अगला निर्णय लेगी। मामले में कोर्ट अब फैसला लेगा।

Published on:
22 Mar 2022 02:50 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस