प्रयागराज

खुशखबरी: मऊ से जोधपुर और ईदगाह आगरा जंक्शन से श्री गंगानगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन

Central Railway's Holi Special Train: उत्तर मध्य रेलवे ने जोधपुर से मऊ और श्रीगंगानगर से ईदगाह आगरा जंक्शन के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिसका टाइम टेबल जारी किया गया है, जो इस प्रकार है। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Holi Special Train 2026: उत्तर मध्य रेलवे जोधपुर-मऊ-जोधपुर और श्रीगंगानगर जंक्शन-ईदगाह आगरा जंक्शन के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है, जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जोधपुर से यह गाड़ी रविवार को खुलेगी, जबकि मऊ से मंगलवार को चलेगी। इसी प्रकार 04733 श्रीगंगानगर जंक्शन से प्रत्येक बुधवार को खुलेगी और 04734 ईदगाह आगरा जंक्शन से श्रीगंगानगर गंगानगर जंक्शन के लिए प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने होली साप्ताहिक विशेष ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के खिलाफ बोलने पर झूठे मुकदमे, पुलिस चमड़े की बेल्ट की जगह गमछा बांधे

04823 और 04824 का टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश उत्तर मध्य रेलवे से जारी टाइम टेबल के अनुसार 04823 जोधपुर 1 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। जोधपुर से शाम को 17:00 बजे खुलने वाली ट्रेन मकराना जंक्शन, फुलेरा जंक्शन, जयपुर, बांदीकुई, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद और कन्नौज जंक्शन होते हुए कानपुर 11:51 पर पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ 13:25 पर, अयोध्या धाम 17:00 बजे, आजमगढ़ 22:13 पर, और मऊ 23:20 पर पहुंचेगी। 1286 किलोमीटर की यह यात्रा 30 घंटे 20 मिनट में पूरी होगी, जिसके 30 स्टॉपेज होंगे।

3 मार्च से 31 मार्च के बीच चलेगी 04824

इसी प्रकार 04824 मऊ-जोधपुर होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च के बीच चलेगी और यह मऊ से प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी। उत्तर मध्य रेलवे से जारी टाइम टेबल के अनुसार यह ट्रेन सुबह 4 बजे मऊ से खुलेगी। जो 13:50 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मथुरा होते हुए जोधपुर 8:40 पर पहुंचेगी। ट्रेन में एयर कंडीशन द्वितीय श्रेणी, एयर कंडीशन प्रथम श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे रहेंगे।

04733 का टाइम टेबल

श्री गंगानगर से ईदगाह आगरा जंक्शन के बीच चलने वाली 04733 ट्रेन नंबर 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को श्रीगंगानगर जंक्शन से 14:30 पर खुलेगी, जो गोबिंदगढ़ ब्रिज, गोवर्धन, मथुरा जंक्शन और अछनेरा जंक्शन होते हुए ईदगाह आगरा जंक्शन 5:15 पर पहुंचेगी।

04734 का टाइम टेबल

जबकि ईदगाह आगरा जंक्शन से गंगानगर के लिए 04734 ट्रेन नंबर 5 मार्च से 26 मार्च के बीच प्रत्येक गुरुवार को 7:30 पर खुलेगी, जो 2:30 पर श्रीगंगानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे. अधिक जानकारी के लिए 139 पर संपर्क करें. ‌

Also Read
View All

अगली खबर