25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के खिलाफ बोलने पर झूठे मुकदमे, पुलिस चमड़े की बेल्ट की जगह गमछा बांधे

Akhilesh Yadav in Unnao उन्नाव में अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपनों की भी नहीं है। पहले 50 लाख करोड़, अब एक लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। हमने माना आप भी मान लो।

3 min read
Google source verification
अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Akhilesh Yadav's Unnao visit: उन्नाव में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले पर झूठे मुकदमे हो रहे हैं, अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शंकराचार्य मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस धक्का देकर बाहर निकल रही है, बटुकों की चोटी खींची जा रही है, डिप्टी सीएम माफी मांग रहे हैं। सांसद साक्षी महाराज के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। बोले भाजपा छोड़कर उनके साथ आ जाए। अखिलेश यादव उन्नाव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बीजेपी में सम्मान नहीं है तो छोड़कर हमारे साथ आइए

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, "साक्षी महाराज, देरी क्यों कर रहे हो? यदि उनको लगता है कि बीजेपी में ओबीसी, पीडीए, एससी और एसटी के साथ भेदभाव हो रहा है, तो सरकार छोड़कर हमारे साथ आ जाएं।" मनोज तिवारी की एक पोस्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह पुराने समाजवादी हैं। होली पर उन्होंने हमें याद किया इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। बुरा न मानो होली है कि उन्होंने शुरूआत की है। यदि सपा की तरफ से कोई गाना आ जाए तो इसका भी बुरा न माने।

गौ सेवा का बजट कहां जा रहा?

किसानों की समस्या पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह मंत्रियों की कमी है। आखिर गौ सेवा पर दिया जाने वाला पैसा कहां जा रहा है? किसानों को खेत की सुरक्षा के लिए तार लगाने पड़ रहे हैं। गौ सेवा का बजट कहां जा रहा है? गोबर खाया जा रहेा है। बसपा विधायक के यहां छापे पर अखिलेश यादव ने कहा कि आईटी वालों को नाम कौन बताता है? बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर के यहां इसलिए छापा पड़ा है कि कुछ लोग जापान गए हैं। पुलिस लग नहीं पाई, नहीं तो लीक हो जाता। सरकार के लोग जापान चले गए, इसलिए छापा पड़ गया। सौ विधायकों वाले बयान पर पूछे गये सवाल अखिलेश यादव ने बताया कि और कोई यदि हिम्मत नहीं कर रहा है तो कोई बात नहीं, पीडीए के विधायक हिम्मत करके हमारे पास आ जाए। हम उसका साथ देंगे।

बीजेपी को खुश करो, छापा नहीं पड़ेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को खुश कर दो। आपके यहां छाप नहीं पड़ेगा? गुटखा बनाने वालों के यहां जीएसटी का छापा पड़ा था। सरिया बनाने वालों के यहां भी छापा पड़ा, जो बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा देते थे। बीजेपी, बीजेपी वालों के सगे नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से हमारा इंडिया एलायंस के नाम से गठबंधन है। सभी पीडीए वाले मिलकर सामाजिक न्याय के लिए हमारी मदद करेंगे और जब पीडीए की सरकार बनेगी तो सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प लेते हैं।

हमने माना आप भी मान लो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर कटाक्ष करते हुए ने कहा कि पहले 50 लाख करोड़ और अब एक लाख करोड़ का निवेश लेकर आए हैं। हमने मान लिया आप भी मान लो। लेकिन जमीन पर नहीं है। लेदर इंडस्ट्री वाले को डरा कर एक फोटो लगवा दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए भी कुछ नहीं किया। अब लेदर के जूते, चप्पल पहनना बंद कर दे। पुलिस वाले भी लेदर की बेल्ट लगाना बंद करें। उसकी जगह गमछा बांधे।

भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई की जाती है। झूठे मुकदमे लगा दिए जाते हैं। शंकराचार्य को त्रिवेणी में स्नान करने नहीं दिया गया। पुलिस ने धक्का मार के उनके रथ को बाहर कर दिया गया। साथ चलने वाले बटुक को खींचा गया। डिप्टी सीएम माफी मांग रहे हैं। कहते हैं कि हम लेट करके माफ़ी मांगेंगे। अब उनके ऊपर मुकदमा लगा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले की तस्वीर वायरल हो रही है।