
Tragic death of young man and young woman: उन्नाव में देर रात मालगाड़ी से कटकर युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों के शिनाख्त का प्रयास किया गया। पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। करीब आधा घंटा तक रेलमार्ग प्रभावित रहा। घटना लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सहजनी रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा हो गया। युवक और युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लोको पायलट ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गंगा घाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कानपुर-लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गाड़ियां खड़ी रहीं, जिसमें सुपर फास्ट तेजस गाड़ी भी प्रभावित हुई।
युवक और युवती की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस आत्महत्या या कुछ और अन्य सभी एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शवों के शिनाख्त के बाद आगे भी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के थाना क्षेत्र से गुमशुदा व्यक्तियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
Published on:
24 Feb 2026 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
