फतेहपुर जिले में आॅनर किलिंग- दलित छात्र को प्रेमिका के परिजनों ने मार डाला

प्रेम करने की सजा में बंधक बनाकर हुयी पिटाई से मरा दलित छात्र, गांव पुलिस  छावनी में तब्दील, चप्पे चप्पे में जवान तैनात 
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2016, 8:54 PM IST
killing
killing
फतेहपुर. आॅनर किलिंग को लेकर पश्चिम का सामजिक जहर अब प्रदेश की पूर्वी जनपदों में भी दिखने लगा है। लड़ाई में प्रेमी को मोहब्बत की सजा मौत दी जा रही हैं मामला फतेहपुर जनपद का है जहाँ दलित स्नातक छात्र को प्रेमिका के घर वालो ने बंधक बना लाठी डंडो से पीट-पीट कर मार डाला। छात्र के हत्या के बाद तनाव को देखते हुए गाँव को पुलिस ने छावनी बना दिया है और पुलिस ने लडकी के माता पिता सहित दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर गाँव का रहने वाला दलित दिनेश का प्रेम प्रसंग गाँव की ही रहने वाली रीना सिंह यादव से चल रहा था। दलित युवक से लड़की के प्रेम प्रसंग की भनक जब घर वालो को लगी तो वह मौके की तलाश में लग गये। बीती शनिवार की दोपहर जब अकेली लडंकी से मिलने दिनेश उसके घर पैन्ट सिलाने के लिये पहुंचा तो लडकी के पिता और भाइयों ने बाहर से आकर घर के अंदर ही दिनेश को बंधक बना लिया और जान से मारने की नीयत से बेतहाशा पीटने लगे।

लड़की ने चीख चीख कर घर के अंदर से दिनेश को बचाने की गुहार लगायी तो तीन किलोमीटर दूर हथगांव थाना पुलिस मौके पर पहुची और दरवाजा तोड़ कर प्रेमिका के घर से बुरी तरह घायल दिनेश को बरामद कर के इलाज के लिये रवाना किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद जहाँ पुलिस ने गाँव को छावनी बना दिया तो वही पुलिस कस्टडी में प्रेमिका से पूछताछ की गई।

प्रेमिका ने बताया -
हमारा दिनेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दिनेश मेरे घर अपनी ड्रेस सिलवाने आया था तभी मेरा भाई आया और दिनेश को देख दरवाजा बंद कर दिया और मेरे माता पिता आये मुझे और दिनेश को पीटने लगे मेरे पिता ने दिनेश को कमरे में बंद कर लाठी डंडो से मारा है। जिसे पुलिस छुडवा कर ले गई है। हालाकि की प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका रीना मानने को तैयार तक नहीं है।

वहीँ इस घटना के बारे में सीओ सिटी ने बताया की दिनेश का गाँव की ही रीना यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दिनेश अपनी प्रेमिका रीना के घर ड्रेस सिलवाने के लिए गया था तभी लड़की के माता पिता व उसके भाई उसे बंधक बनाकर लाठी डंडो से पीट-पीट कर मरणासन कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है अब लड़की को भी खतरा है। लड़की के माता पिता व दोनों भाइयो को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे पूछ-ताछ चल रही हैं। आनर किलिंग के चलते दलित बाहुल्य इस गाँव में आक्रोश से भरा है और सन्नाटा देखा जा रहा है। पूरे गाँव को पुलिस ने छावनी बना दिया गया है हालांकि की पुलिस अधिकारी स्थित को सामान्य बता रहे हैं।
Published on: