प्रयागराज

SDM Jyoti Maurya: पत्नी की छुड़वा दी पढ़ाई, पति बोला-तुम भी ज्योति मौर्य की तरह बेवफा न हो जाओ; पहुंच गई थाने

SDM Jyoti Maurya: प्रयागराज में खुशबू नाम की महिला BPPSC की तैयारी कर रही थीं। पति SDM ज्योति मौर्य का हवाला देकर वापस बुला लिया। बोला कि मैं तुम्हें ज्योति मौर्य नहीं बनने दूंगा। पत्नी पुलिस से गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2023, 5:47 PM IST
jyoti_maurya.jpg
बांए से ‌पिंटू की पत्नी खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं। दाएं से एसडीएम ज्योति मौर्य।

पति ने पढ़ाई का खर्च देने से किया इनकार
बिहारी के बक्सर की रहने वाली खुशबू प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रहीं थी। पति पिंटू कुमार सिंह ने वापस बुला लिया। पिंटू ने पढ़ाई का खर्च देने से मना कर दिया। खुश्बू मुरार थाने पहंची। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं तुम भी ज्योति मौर्य की तरह बेवफा न हो जाओ। खुशबू ने कहा, “मैं प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करती थी, लेकिन मेरे पति ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया है। हर कोई ज्योति मौर्य नहीं हो सकता, इसीलिए मैं थाने पर आई हूं।”


प्रयागराज में BPPSC की कर रही थी तैयारी
चौगाई गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में हुई थी। पिंटू अपनी पत्नी खुशबू को प्रयागराज में रखकर BPPSC की तैयारी करा रहा था। पिछले दिनों SDM ज्योति मौर्य केस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पिंटू ने अपनी पत्नी को वापस बुला लिया।

SDM ज्योति मौर्य के केस से आहत हैं पिंटू
पति पिंटू सिंह ने कहा , "मैं SDM ज्योति मौर्य केस से काफी आहत हूं। मैं अपनी पूरी क्षमता से पत्नी को पढ़ाने के लिए प्रयागराज भेजा था। अब मैं पत्नी को नहीं पढ़ा सकता। पत्नी को पढ़ना है तो पढ़े, लेकिन मैं पैसा नहीं दे सकता हूं।"


क्या है SDM ज्योति मौर्य केस?
यूपी के बरेली के सेमेखेड़ा में शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात ज्योति मौर्य और प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आलोक मौर्य के बीच विवाद की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ज्योति ने पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, आलोक का आरोप है कि ज्योति ने उनकी हत्या की साजिश रची है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर