प्रयागराज

कुंभ में बसंत पंचमी के स्नान पर मच सकती थी भगदड़, इस आईएएस अधिकारी के प्लान ने संभाली स्थिति

भारी भीड़ उमडऩे से बिगड़ सकती थी स्थिति, ऐसा करके भीड़ को किया गया नियंत्रित
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2019, 9:53 AM IST
Kumbh 2019
Kumbh 2019

प्रयागराज. कुंभ में बसंत पंचमी के स्नान के समय भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी लेकिन युवा आईएएस के प्लान ने सारी स्थिति संभाल ली। कुंभ में शाही स्नान के समय करोड़ों लोग की भीड़ उमड़ रही है लेकिन आयोजन की प्लानिंग इतनी जबरदस्त है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। ट्रैफिक प्लान से लेकर भीड़ कंट्रोल करने की योजना ने कुंभ को अभी तक खास बनाया हुआ है।
यह भी पढ़े:-भगवान श्रीराम वनवास में खाते थे यह फल, कुंभ से पता चल रही यह खास कहानी

IMAGE CREDIT: Patrika

कुंभ कराने की जिम्मेदारी युवा आईएएस विजय किरन आंनद को मिली है और उन्हें मेलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज में मेलाधिकारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर सारी प्लानिंग की है। इसके चलते कुंभ में अभी तक इतनी भीड़ होने के बाद भी किसी तरह का हादासा नहीं हुआ है। बसंत पंचमी के दिन बड़ी घटना होने से बच गयी है। पुल नम्बर चार पर निर्मोही अनि अखाड़े के आने से पहले हजारों श्रद्धालु पुल के मुहाने पर पहुंच गये थे। धीर-धीरे दबाव वहां पर भीड़ बढ़ती गयी। भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी कि वहां पर भगदड़ की स्थिति होने लगी। भीड़ में महिलाएं दब गयी थी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति की भांप लिया और तुरंत ही इमरजेंसी प्लान पर काम शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पुल को खोल दिया तो हजारो श्रद्धालु आराम से संगम तक पहुंच गये थे। पुल खोलने के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूलने लग गये थे क्योंकि अखाड़े के स्नान के लिए जाने वाला मुख्य मार्ग यही था और लगातार अखाड़ों का जुलूस शाही स्नान करने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद वहां की स्थिति को सामान्य किया।
यह भी पढ़े:-आज और कल दो करोड़ से अधिक लोग संगम में लगायेंगे डुबकी

पहले से की गयी है हर चीज की प्लानिंग
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस युवा अधिकारी विजय किरन आनंद ने पहले से ही सारी प्लानिंग की है जिसके चलते इमरजेंसी के समय अन्य विकल्प का प्रयोग करके स्थिति सामान्य की जा रही है। श्रद्धालुओं के संगम तक जाने से लेकर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग मार्ग का उपयोग किया जा रहा है, जिससे किसी एक रास्ते पर भारी भीड़ न हो। कुंभ में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। सारी प्लानिंग इस ढंग से की गयी है कि कुंभ में शांतिपूर्ण ढंग से स्नान का क्रम जारी है।
यह भी पढ़े:-बसंत पंचमी पर शाही स्नान के लिए जब निकला किन्नर अखाड़ा, फटी रह गयी सबकी आंखें

Updated on:
11 Feb 2019, 9:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल