प्रयागराज

महाकुंभ से फेमस IIT वाले बाबा अभय सिंह ने की शादी, जानें कौन हैं पत्नी

IITian Baba Abhay Singh Marriage: प्रयागराज महाकुंभ वाले IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी प्रतीका इंजीनियर हैं। वह कर्नाटक की रहने वाली हैं।
2 min read
Feature image
IIT वाले बाबा अभय सिंह ने की शादी, PC- Patrika

प्रयागराज : महाकुंभ से चर्चा में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। अभय सिंह ने महाशिवरात्रि के दिन शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज की। अभय सिंह की पत्नी प्रतीका इंजीनियर हैं और वह मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। अभय सिंह ने हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी की थी।

अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। अभय सिंह ने बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस में B.Tech किया है। अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह वकील हैं। वह झज्जर के बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। महाकुंभ के दौरान अभय सिंह चर्चा में आए थे। उनके इंटरव्यू देश-विदेश में खूब वायरल हुए थे।

अभय सिंह ने बताया कि दोनों ने 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर महादेव मंदिर में शादी की। इसके बाद 19 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज भी पूरी कर ली। अभय सिंह ने कहा हम दोनों अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं। फिलहाल हम सादगी से रह रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला में बस गए हैं।

सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का है अभय सिंह का प्लान

प्रतीका ने कहा अभय काफी सरल स्वभाव के बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं कर्नाटक से हूं और इनसे करीब एक साल पहले मिली थी। मैंने भी इंजीनियरिंग की है। अब हम दोनों मिलकर सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाएं जहां अध्यात्म से जुड़े गुरु और साधक एक जगह पर इकट्ठा हो सकें।

अभय सिंह का सफर IIT बॉम्बे से संन्यास तक

अभय सिंह झज्जर जिले के सासरौली गांव के ग्रेवाल गोत्र के जाट परिवार से हैं। उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। पढ़ाई में होनहार अभय ने दिल्ली में कोचिंग ली और IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इसके बाद डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे कनाडा गए जहां एयरोप्लेन बनाने वाली कंपनी में काम किया और 3 लाख रुपये मासिक सैलरी मिलती थी।

2021 के लॉकडाउन में कनाडा में फंसने के बाद वे भारत लौटे। फिर फोटोग्राफी यात्राएं केरल उज्जैन कुंभ और धीरे धीरे अध्यात्म की ओर मुड़ गए। महाकुंभ में गुरु सोमेश्वर पुरी के साथ पहुंचकर वे संन्यासी वेश में वायरल हो गए।

बचपन का ट्रॉमा और पुरानी रिलेशनशिप

अभय सिंह ने महाकुंभ के दौरान कई इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके माता पिता के बीच लगातार झगड़े और घरेलू हिंसा देखकर उन्होंने शादी और पारिवारिक जीवन से दूरी बना ली थी। उन्होंने 4 साल की लंबी रिलेशनशिप भी तोड़ दी थी क्योंकि घर का माहौल देखकर उन्हें स्वस्थ रिश्तों पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा था कि मुझे पार्वती जैसी साथी चाहिए और अब प्रतीका के साथ गृहस्थ जीवन शुरू कर दिया है।

महाकुंभ के बाद कई विवादों में आया नाम

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान 19 जनवरी 2025 को उन्हें जूना अखाड़ा से निष्कासित कर दिया गया था। आरोप था कि उन्होंने गुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मार्च 2025 में नोएडा में टीवी डिबेट के दौरान स्टूडियो में मारपीट की घटना हुई जिसमें अभय सिंह खुद को पीटे जाने का आरोप लगाते रहे। इसके अलावा जयपुर में NDPS एक्ट के तहत गांजा रखने के मामले में हिरासत में लिए गए थे जिसे उन्होंने भोलेनाथ का प्रसाद बताया था।

Updated on:
06 Apr 2026 04:08 pm
Published on:
06 Apr 2026 04:08 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत