
IMD weather updates: मौसम विभाग के अनुसार आज 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन रहेगा। इसका मुख्य कारण पृथ्वी का अपनी धूरी पर झुकाव बताया गया है। जिसके कारण ज्यादा देर तक धूप रहेगी। जिसके कारण आज की रात सबसे छोटी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि तीन या चार जुलाई को पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर 15.2 करोड़ किलोमीटर रहता है जबकि तीन या चार जनवरी को पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक 14.7 किलोमीटर होता है। प्रयागराज में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज 21 जून साल एक का सबसे बड़ा दिन रहेगा। ज्यादा गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री मानसून बारिश का असर अभी भी देखने को मिलेगा। शाम के समय अचानक मौसम में परिवर्तन आने की संभावना बनी रहती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शाम के समय बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। बारिश भी होने की आशंका है। इस दौरान हवा भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराजमें आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम की सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ह्यूमिडिटी 39 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने सुबह 10 बजे से 4 बजे तक घर से नहीं निकलने की सलाह दी है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। उमस लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी मानसून की बारिश का इंतजार करना होगा।