Meteorological Department issued red alert: मौसम विभाग ने हीट वेव और तापमान को लेकर आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बांदा 48.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।
IMD issues red alert: मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए तापमान और हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार आज 21 मई को उष्ण लहर (heat wave) से लेकर भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना है। रात में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, जब रात में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। 22 मई को भी यही स्थिति बनी रहेगी। 23 और 24 मई को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बांदा एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म जिला घोषित किया गया, यहां का तापमान 49 डिग्री के पास पहुंच गया है, जबकि हमीरपुर और प्रयागराज का तापमान 46 डिग्री को पार कर चुका है। झांसी, आगरा, मथुरा और वृंदावन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर है।
मौसम विभाग ने आज, 21, 22, 23 और 24 मई के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार आज और 22 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन में भीषण लू चलने की संभावना है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इसे रेड अलर्ट के रूप में चेतावनी दी है, जबकि 23 और 24 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिन में भीषण लू चलने की संभावना है। रात में राहत मिल सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में आने वाले प्रमुख जिले इस प्रकार हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, शामली और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के प्रमुख जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, और अंबेडकरनगर शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को रात 8:30 बजे तक बांदा का तापमान सबसे अधिक 48.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि हमीरपुर का 46.2, प्रयागराज का 46.4, झांसी का 45.9 डिग्री, आगरा का 45.3 डिग्री, मथुरा का 45.2, वृंदावन का 45.2 डिग्री और कानपुर एयर फोर्स का 44.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश में 33 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। केवल आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर और कुशीनगर का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। न्यूनतम तापमान में आजमगढ़ का सबसे अधिक 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से अधिक रहा।