प्रयागराज

इलाहाबाद के 4 हजार 50 लड़कों ने पार की सेना रैली भर्ती की पहली बाधा, इन्हें मिलेगा एक और मौका

आधार कार्ड न बनवाने वाले अभ्यार्थी कर दिए जाएंगे रिजेक्ट
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 5:10 PM IST
indian army rally bharti 2017
indian army rally bharti 2017

इलाहाबाद. फैजाबाद में चल रही सेना की रैली भर्ती में इलाहाबाद जनपद के चार हजार पचाह अभ्यार्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पार कर ली है। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में सैनिक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को इलाहाबाद जनपद के चार हजार सात सौ तीस युवाओं ने दौड़ लगाई थी। दौड़ के बाद पास हुए युवकों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। गुरुवार को कौशांबी जनपद के आठ हजार अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।


सेना में भर्ती होने के लिए इलाहाबाद जनपद से 8 हजार 27 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से सेना भर्ती के तीसरे दिन 4 हजार 7 सौ तीस युवाओं ने दौड़ लगाई। इनमें से 4 हजार 50 अभ्यर्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पास की। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई और जांच के बाद अभ्यार्थियों का मेडिकल देर शाम तक जारी रहा। सेना भर्ती कमांड अमेठी की ओर से छह नवंबर से 17 नवंबर तक पूर्वांचल के 13 जिले के युवाओं की खुली भर्ती स्थानीय डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के लाल कुर्ती स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही है। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जनवरी 2018 में कराई जाएगी।

अनमैरिड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र समेत अन्य डाक्यूमेंट न लाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका

कर्नल वीटीके राजू के अनुसार भर्ती ग्राउंड पर खुले शिकायत कक्ष में मंगलवार को 131 शिकायतें सामने आईं थी। सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अभ्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा शिकायत ओरिजनल डाक्यूमेंट न होने के कारण रिजेक्ट करने कि, की गई थी । इनमें आधार कार्ड न बनवाने वाले अभ्यर्थियों को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि अनमैरिड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र समेत अन्य डाक्यूमेंट न लाने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। वही दूसरी ओर नाप, वजन आदि में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को भी एक अपील करने का मौका दिया गया। भर्ती स्थान पर सेना में भर्ती होने का सपना सजोए हजारों की संख्या में युवाओं का पहुंचना जारी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर