भारतीय रेलवे ने SC, ST, OBC और दिव्यांगजन श्रेणी के खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे कुल 19,884 बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाएगा। यह आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे […]
भारतीय रेलवे ने SC, ST, OBC और दिव्यांगजन श्रेणी के खाली पड़े हजारों पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे कुल 19,884 बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाएगा। यह आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल के माध्यम से की जाएगी। इन पदों में सबसे ज्यादा पद अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं।
भारतीय रेलवे की इस भर्ती अभियान में अलग-अलग आरक्षित वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 6,640 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 6,459 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5,730 पद शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए भी 1,055 पद आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 19,884 बैकलॉग पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मिलेगा।
रेलवे के नियम के अनुसार, अगर किसी भर्ती में आरक्षित वर्ग के योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो उन पदों को खत्म नहीं किया जाता। इन्हें बैकलॉग के रूप में सुरक्षित रखा जाता है और अगली भर्ती में प्राथमिकता के साथ भरा जाता है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले महीनों में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। रेलवे की इस भर्ती से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा और लंबे समय से खाली पड़े पद भी भर सकेंगे।