प्रयागराज

ISIS ने युवक को व्हाट्स अप ग्रुप में जोड़कर मांगी खुफिया जानकारी, पांच हजार डॉलर की दी पेशकश

युवक ने जब मैसेज का जवाब नहीं दिया तो उसके फोन पर विदेशी नम्बरों से कॉल आना शुरू हुआ
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 5:29 PM IST
ISIS whats app Group
आईएसआईएस व्हाट्स अप ग्रुप

इलाहाबाद. आईएसआईएस आतंकी संगठन ने इलाहाबाद के रहने वाले एक युवक को व्हाट्स अप ग्रुप में जोड़कर भारतीय एजेंसी की जानकारी ग्रुप में पोस्ट करने को कहा और उसके बदले उसे पांच हजार डॉलर देने की पेशकश की। युवक ने जब मैसेज का जवाब नहीं दिया तो उसके फोन पर विदेशी नम्बरों से कॉल आना शुरू हुआ और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वहीं घटना की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने दो नम्बरों की जानकारी दी है, जिसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 16622581786,19016710624 नंबर से जबाब नहीं देने पर ग्रुप में जान से मार देने की धमकी दी गयी है। युवक ने इलाहाबाद के धूमनगंज थाने में मामले की शिकायत की जिस पर मामला साइबर क्राइम को देकर जांच की जा रही है।

जिस युवक ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है वह इलाहाबाद के मुंदेरा का निवासी है और मुंबई में काम करता है। जानकारी के मुताबिक जब वह ऑनलाइन फिल्म देख रहा था तो उसी दौरान उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जैसे ही उसने उस ग्रुप की प्रोफाइल फोटो पर आईएसआईएस का लोगो ने देखा तो उसने ग्रुप छोड़ दिया। बाद में उसे कनाडा स्थित किसी ग्रुप एडमिन ने उसे दोबारा ग्रुप में जोड़ लिया।

इस व्हाट्सअप ग्रुप में कई आतंकियों के जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रुप के डीपी में आतंकी संगठन आईएसआईएस की फोटो लगी थी। पीड़ित युवक और उसके घरवाले इस कदर डरे हुए हैं कि वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

BY- PRASOON PANDEY

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा