प्रयागराज

125 सालों में जून पांचवा सबसे सूखा महीना, अल नीनो के असर से जुलाई में भी धोखा, जानें प्रयागराज का मौसम?

IMD weather updates: शक्तिशाली अल नीनो का असर मानसून की बारिश पर दिखाई पड़ रहा है जब 1901 के बाद जून पांचवा सबसे सूखा महीना रहा। प्रयागराज में 7 जुलाई से मौसम में परिवर्तन आएगा। ‌
2 min read
बारिश का मौसम, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Impact of strong El Nino on Monsoon UP: मानसून 2026 शक्तिशाली अल नीनो (El Nino) का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण सामान्य से कम बारिश हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ेगा। इसके साथ ही भूगर्भीय जल का स्तर भी प्रभावित होगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 1901 के बाद जून महीना पांचवा सबसे अधिक 'सुखा' दर्ज किया गया है। जब जून महीने में दक्षिण पश्चिम मानसून से 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। औसत से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई है। जलाशयों में भी सूखा पड़ा हुआ है। प्रयागराज में इस हफ्ते मंगलवार 7 जुलाई से मौसम में परिवर्तन आएगा। जब रुक-रुक कर 31 से 72 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 27 डिग्री से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उमस लोगों को परेशान करेगी। ‌

कैसा रहेगा प्रयागराज में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में गरज और चमक के साथ 31 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर होने वाली बारिश से उमस और बढ़ेगी। तेज धूप भी निकलने की संभावना है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

कैसा रहेगा सोमवार 6 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सोमवार का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी छुटपुट गरज के साथ बड़ी से हो सकती है। रात में बारिश का अनुमान 55 प्रतिशत है।

कैसा रहेगा शनिवार 11 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 जुलाई को मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जब 72 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है जो इस हफ्ते का सबसे अधिक है। इसके अतिरिक्त बुधवार 8 जुलाई को 60 प्रतिशत, गुरुवार 9 जुलाई को 50 प्रतिशत, शुक्रवार 10 जुलाई और शनिवार 11 जुलाई को 70-70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌इस दौरान तापमान 27 डिग्री से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन उमस बनी रहेगी।

Updated on:
05 Jul 2026 08:19 am
Published on:
05 Jul 2026 08:19 am
Also Read
View All
प्रयागराज में दो सगे भाइयों की मौत का मामला: मृतक की भाभी और भाई गिरफ्तार, सपा MLA सहित कई की तलाश

राम मंदिर चंदा विवाद पर मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- पहले भ्रष्टाचार दबा दिया जाता था, हमारी सरकार में सजा मिल रही

मौसम 2026 हुआ सक्रिय: आज प्रयागराज में होगी मूसलाधार बारिश, बादल गरजने-आंधी चलने का पूर्वानुमान

यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 2, 3 और 4 जुलाई को विशेष अवकाश

‘BJP सरकार ने शिक्षा और परीक्षा को बर्बाद कर दिया, युवा आत्महत्या कर रहे हैं’, प्रयागराज में अखिलेश ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप