
इलाहाबाद :राजनीत के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि देश भर में विसर्जित की जा रही है।जिसके तहत पूर्व पीएम की अस्थि शुक्रवार की देर शाम संगम नगरी पहुंची।पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा को लेकर शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन सहित भव्य यात्रा निकालने की तैयारी की है। जिसके लिए खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों के सम्पर्क में रहे।जैसे ही पूर्व पीएम की अस्थि जिले की सीमा पर पंहुची भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी अमर रहे के नारे लगाये ।
केशव प्रसाद मौर्य अस्थि ले कर आये
बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश सड़क मार्ग से संगम नगरी पहुंची। जिसे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ,अमरपाल सिंह सहित अन्य भाजपा नेता लेकर आये ।पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि यात्रा लखनऊ से चलकर पहले लालगोपालगंज और नवाबगंज होते हुए संगम नगरी पंहुचनी थी। लेकिन अस्थि कलश यात्रा मार्ग में बदलाव करते हुए। कलश को लालगोपालगंज से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौर्या के नेतृत्व में उनके गृह जनपद कौशांबी के मंझनपुर करारी तिल्हापुर होते हुए सडक मार्ग से सर्किट हाउस लेकर पंहुचें।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल करेंगे शिरकत
भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के अनुसार कलश यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ परिजन भी पंहुच रहे हैं। साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन सहित कई कैबिनेट मंत्री मौजूद है। इसके अलावा अस्थि कलश विसर्जन में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भी शुक्रवार की देर रात तक अपने गृह नगर पहुंचेंगे। तो वहीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल होने के लिए अपने गृह जनपद में पंहुच रही है।
मुस्लिम समुदाय भी अर्पित करेगा श्रद्धांजलि
अस्थि कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है।जानकारी के अनुसार अस्थि कलश यात्रा शनिवार की सुबह नौ बजे सर्किट हाउस से निकलेगी जो शहर के अलग.अलग हिस्सों से होते हुए संगम पहुंचेगी। सर्किट हाउस में सर्वदलीय सभा का आयोजन किया गया है। जिसके बाद लोक सेवा आयोग चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोग अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पार्चन अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। तो वही शहर के इंडियन पर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम तय किया है।
श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़
शहर में अस्थि कलश यात्रा पंहुचने पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से महापौर अभिलाषा गुप्ता, सांसद विनोद सोनकर ,विधायक अशोक धवन, पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,डॉ कमला सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह ,गणेश केसरवानी, डॉ यल एस ओझा, डॉ बी बी अग्रवाल, डॉ कृतिका अग्रवाल, संजय गुप्ता ,कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी ,पवन श्रीवास्तव आशीष गुप्ता विक्रमजीत सिंह भदौरिया राजू पाठक शिवेंद्र मिश्र नरेंद्र देव पांडे विभूति नारायण सिंह राम शंकर शुक्ला अनीता सिंह प्रवीणा शुक्ला सत्या तिवारी निर्मला पासवान बरखा प्रकाश सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।