प्रयागराज

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा तीसरे दिन भी जारी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि छात्र आंदोलन की आड़ में यदि किसी ने हिंसा की है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
less than 1 minute read
keshav prasad maurya moradabad press conference 14 june 2026
मुरादाबाद में रविवार को डिप्टी सीएम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस | Image - X/@kpmaurya1

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अपने प्रयागराज दौरे के तीसरे दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह मेजा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और सिरखिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजॉर्ट में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां भी सौंपेंगे। इसके बाद कोरांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला पहले ही किया जा चुका है, लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौर्य ने यह भी कहा कि NEET पेपर लीक मामले से जुड़े छात्रों का हालिया तोड़फोड़ की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। यदि आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है....

Updated on:
28 Jul 2026 01:24 pm
Published on:
28 Jul 2026 01:06 pm