UP Politics: प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक 10 हजार की क्षमता वाला हाल बनाना चाहिए। कुंभ से पहले प्रयागराज में बहुत कुछ करना है।
UP Politics: प्रयागराज में माफिया अतीक से छुड़वाई हुई जमीन पर साढ़े चार करोड़ लगाकर योगी सरकार ने 76 फ्लैट बनाए हैं। शुक्रवार यानी आज सीएम योगी ने 76 फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करके हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
केशव मौर्य ने कहा कि आज माफिया के कब्जे जमीन पर गरीबों का आशियाना बना है। आज माफिया का युग गया और गरीबों का युग आया है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव आ रहा है। इसमें कमल का बटन दबाने का मतलब एक पक्का मकान और गुंडे माफियाओं का खात्मा करना है।
यह भी पढ़ें: UCC पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने बोले- सरकार का फैसला मुसलमान नहीं मानेंगे
कुंभ से पहले प्रयागराज में बहुत कुछ करना है: केशव मौर्य
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। लेकिन जनता उनके पक्ष में एकजुट है। ये आपको लोगों को तय करना है कि कोई गुंडा, माफिया लोकसभा और विधानसभा नहीं पहुंचना चाहिए। प्रयागराज में एक 10 हजार की क्षमता वाला हाल बनाना चाहिए। कुंभ से पहले प्रयागराज में बहुत कुछ करना है।
अयोध्या, काशी, विंध्याचल और चित्रकूट में चल रहा है काम
सपा नेता आजम खान पर केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि 2013 में आजम खान नगर विकास मंत्री थी। उस समय हदासा हुआ था, लेकिन योगी जी नेतृत्व में हुए कुंभ में सब सकुशल हुआ। इसके आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, विंध्याचल और चित्रकूट में काम हो रहा है। प्रयागराज में दुनिया के पहले हवाई जहाज का अनुसंधान हुआ था, उसकी स्मृति में यहां कुछ होना चाहिए।