6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं IIT वाले बाबा अभय सिंह की ‘इंजीनियर’ पत्नी प्रीतिका, जिन्होंने थामा बाबा का हाथ?

IIT Baba Abhay Singh wife : प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुए IIT बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रीतिका से शादी कर ली है। जानें कौन हैं प्रीतिका?

2 min read
Google source verification

कर्नाटक की रहने वाली हैं IIT वाले बाबा अभय सिंह की पत्नी, PC- X

प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संन्यासी वेश में वायरल हुए IITian बाबा अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रीतिका है। वे मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और खुद भी इंजीनियर हैं। महाकुंभ के बाद पहली बार परिवार से मिलने झज्जर पहुंचे अभय सिंह के साथ प्रीतिका भी नजर आईं।

अभय सिंह ने बताया कि दोनों ने 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर महादेव मंदिर में शादी की। इसके बाद 19 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज भी पूरी कर ली। अभय सिंह ने कहा हम दोनों अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं। फिलहाल हम सादगी से रह रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला में बस गए हैं।

प्रीतिका ने अभय सिंह से एक साल पहले मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, 'अभय काफी सरल नेचर के हैं। वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं कर्नाटक से हूं और इनसे एक साल पहले मिली थी। मैंने इंजीनियरिंग कर रखी है।'

शादी और परिवार से मिलन

झज्जर पहुंचने पर प्रीतिका ने सास शीला देवी की आरती उतारी और सिर पर कलश रखकर 'गृह प्रवेश' किया। अभय सिंह ने उनकी चुनरी पकड़ रखी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। प्रीतिका ने बताया, 'हम झज्जर में सास-ससुर और परिवार वालों से मिलने आए हैं।' अभय सिंह ने भी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, 'हम दोनों अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं। फिलहाल हम सादगी से रह रहे हैं।'

सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की बड़ी योजना

प्रीतिका ने खुलासा किया कि अब दोनों का फोकस सनातन को आगे बढ़ाने पर है। उन्होंने कहा, 'अब हम सनातन को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाएं। यहां अध्यात्म से जुड़े गुरु, साधक एक जगह पर यूनाइट करने की कोशिश है।'

अभय सिंह झज्जर जिले के सासरौली गांव के ग्रेवाल गोत्र के जाट परिवार से हैं। उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। पढ़ाई में होनहार अभय ने दिल्ली में कोचिंग ली और IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इसके बाद डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे कनाडा गए जहां एयरोप्लेन बनाने वाली कंपनी में काम किया और 3 लाख रुपये मासिक सैलरी मिलती थी।