6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर मध्य रेलवे की घोषणा: झांसी से प्रयागराज, बरौनी होते हुए आसनसोल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Jhansi-Asansol special train: उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी और आसनसोल के बीच साप्ताह 2 दिन चलने वाली ट्रेन की घोषणा की। यह ट्रेन झांसी से गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, बलिया, छपरा होते हुए आसनसोल जाएगी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Special train from Jhansi to Asansol via Prayagraj Ballia: उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी से आसनसोल के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह रेलगाड़ी उरई, पुखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, गाजीपुर, प्रयागराज होते हुए आसनसोल जाएगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन प्रयागराज से गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, गाजीपुर, बनारसी कैंट, बनारस, बरौनी, क्यूल, झाझा होते हुए आसनसोल तक की यात्रा करेगी। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलेगी जबकि आसनसोल से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 04185 और 04186 के नंबर से चलेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से नहीं गुजरेगी। जिसका टाइम टेबल इस प्रकार है-

झांसी से 9:20 पर खुलेगी ट्रेन

उत्तर प्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 9:20 पर खुलेगी, जो उरई, पुखरायां होते हुए गोविंदपुरी 15:20 पर पहुंचेगी। यहां से फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस होते हुए बनारसी कैंट 8:45 पर पहुंचेगी, जबकि बलिया पहुंचने का टाइम रात 00:05 है। हाजीपुर सुबह 6 बजे और बरौनी सुबह 8:00 बजे पहुंचेगी। कुल झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन, चितरंजन होते हुए आसनसोल 14:30 पर पहुंचेगी। 8 अप्रैल से 28 जून 2026 तक ट्रेन का संचालन होगा।
आसनसोल से शाम 17:10 पर खुलेगी 04186

04186 आसनसोल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी का टाइम टेबल

यह ट्रेन आसनसोल से शाम 17:10 पर खुलेगी जो चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह, झाझा होते हुए 22:45 पर बरौनी पहुंचेगी। यहां से खुलने के बाद गाड़ी शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर होते हुए बलिया 3:50 पर पहुंचेंगी। गाजीपुर सिटी, औडियार जंक्शन, वाराणसी कैंट, बनारस से ज्ञानपुर रोड होते हुए प्रयागराज जंक्शन 9:40 पर पहुंचेगी।

गोविंदपुरी होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई जाएगी

04186 ट्रेन नंबर फतेहपुर, गोविंदपुरी, पुखरायां, और उरई होते हुए, शाम को 19:10 पर यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। आसनसोल से यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को खुलेगी। ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 29 जून के बीच होगा। स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 9 डिब्बे, सामान्य द्वितीय श्रेणी चेयर कार के दो डिब्बे, स्लीपर के क्षेत्र पर, और एयर कंडीशन तृतीय श्रेणी के दो डिब्बे होंगे। ‌