प्रयागराज

UP Nikay Chunav: कौन हैं अजय श्रीवास्तव, कभी लड़े हैं बीएसपी से चुनाव, सपा ने बनाया प्रयागराज से मेयर कैंडिडेट

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज से समाजवादी पार्टी ने कायस्थ समाज से आने वाले अजय श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कायस्थ समाज के नेता दो बार प्रयागराज मेयर की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2023, 1:48 PM IST
ajay_sriwastwa.jpg
सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव को मेयर का प्रत्याशी बनाया है। अजय श्रीवास्तव शहर के जार्ज टाउन इलाके के रहने वाले हैं। 6 साल पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे लेकिन 2017 में इन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अजय श्रीवास्तव टाइल्स और रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं।

जब मेयर पद के लिए टिकट पाने के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई तो अजय श्रीवास्तव ने भी अपनी दावेदारी पेश की। सपा के बड़े नेताओं ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय बुलाकर उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्हें मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: जानें कौन हैं ओपी सिंह? जिन पर सीएम योगी ने की कारवाई, अखिलेश यादव ने बनाया वाराणसी मेयर प्रत्याशी
कायस्थ समाज से आते हैं अजय श्रीवास्तव
अजय श्रीवास्तव कायस्थ समाज से आते हैं। वह केपी ट्रस्ट यानी कायस्थ पाठशाला के 2007 से 12 तक उपाध्यक्ष भी रहे हैं। कायस्थ समाज में वह कई पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जातिगत समीकरण को देखते हुए सपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

अजय श्रीवास्तव का घर प्रयागराज के जार्जटाउन में सपा कार्यालय के पास है। उनकी पत्नी प्रतिमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। अजय की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। एक लंदन में तो दूसरी बंगलुरू में रहती है।


बसपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा का चुनाव
अजय श्रीवास्तव ने अपनी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। साल 2002 विधानसभा चुनाव में मायावती ने अजय को इलाहाबाद शहर उत्तरी से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2005 से 2009 तक वह बसपा के महानगर अध्यक्ष रहे। 2010 में वह जिले में लोकसभा प्रभारी एवं 2011 में बसपा के जिला प्रभारी बने। 2010 में वह जिले में लोकसभा प्रभारी एवं 2011 में बसपा के जिला प्रभारी बने।

पार्षद भी रहे चुके हैं अजय श्रीवास्तव
अजय श्रीवास्तव वर्ष 2007 से 2012 तक नगर निगम में पार्षद भी रह चुके हैं। अब वह सीधे महापौर की लड़ाई में हैं। बता दें कि प्रयागराज में महापौर की कुर्सी पर दो बार कायस्थ समाज के नेता भी बैठ चुके हैं। पहली बार साल 2001 में डॉ. केपी श्रीवास्तव महापौर बने थे, उस समय वह सपा में ही थे।

इसके बाद साल 2006 में कांग्रेस ने चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीत भी गए थे। उन्होंने सपा के विनोद चंद्र दुबे को हराया था। 2012 में सपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। 2017 में हुए निकाय चुनाव में सपा ने दोबारा विनाेद चंद्र दुबे को ही प्रत्याशी बनाया लेकिन सपा हार गई। अब एक बार फिर सपा ने कायस्थ समाज से आने वाले अजय श्रीवास्तव पर दांव लगाया है।

Updated on:
26 Apr 2023, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं; सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी