प्रयागराज

भगवान श्रीराम वनवास में खाते थे यह फल, कुंभ से पता चल रही यह खास कहानी

श्रद्धालुओं में फल को खाने की मची है होड़, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
kandmul
kandmul

प्रयागराज. कुंभ में अनोखी चीजों का दर्शन करने का लोगों को मौका मिल गया है। कुंभ में एक ऐसा ही चीज मिल रही है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि भगवान श्रीराम वनवास के समय इसी फल का सेवन करते थे। जंगल से लाये गये इस फल को खाने की होड़ मच गयी है।
भगवान श्रीराम को 14 साल का वनवास मिला था। इस दौरान वह वन में रहे थे। वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम कंदमूल खाते थे। कुंभ में इसी फल को बेचा जा रहा है। बेचने वालों का दावा है कि चित्रकुट के घने जंगल से यह खास फल लाते हैं। जमीन के अंदर यह छिपा रहता है जिसे बेहद सावधानी से निकाला जाता है। इस फल की कीमत 600 रुपया किलो होती है। खाने में इस फल का स्वाद अलग तरह का होता है। एक फल कई किलो का हो सकता है।

कुंभ में लोगों को पसंद आ रहा फल
कुंभ में लोगों को यह फल बेहद पसंद आ रहा है। संगम के पास कई दुकानों यह फल आराम से मिल जाता है। फल को काटने का तरीका भी अलग है। फल के बहुत महीन टुकड़े काट कर दिये जाते हैं। 10 रुपये में फल के छह टुकड़े मिल रहे हैं। चित्रकुट से आये दुकानदार का कहना है कि यह फल आसानी से नहीं मिलता है इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। जंगल में जमीन के अंदर यह फल छिपा रहता है। काफी मेहनत के बाद इसे खोजा जाता है और शहर में लेकर आते हैं। कई दिनों तक रखने के बाद भी यह फल खराब नहीं होता है। फिलहाल कुंभ में इस फल को लेकर लोगों मे बेहद उत्सुकता देखी जा रही है।

Updated on:
10 Feb 2019 05:09 pm
Published on:
10 Feb 2019 05:09 pm
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड