प्रयागराज

मुस्लिम लड़के ने अनुज बनकर की शादी, फिर अपने भाई से भी करवाया रेप, लड़की ने सुनाई दर्द भरी दास्तां

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का कानून लागू है। सिर्फ धर्म परिवर्तन के लिए की गई शादियों को अमान्य और गैर कानूनी मानते हुए ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। मगर, कानून के लागू किए जाने के बाद भी राज्य में धर्म परिवर्तन के मामले रुक नहीं रहे हैं। हाल ही में प्रयागराज में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2022, 2:16 PM IST
rape.jpg
Raped Girl (File Photo)

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा। लड़कियों को बहला फुसलाकर और अपनी पहचान छुपाकर कई मुस्लिम लड़के उनसे संबंध बनाते हैं, फिर बाद में इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं। प्रयागराज में ऐसा ही एक आंख खोल देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर लड़की से दोस्ती की। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच दोनों के संबंध बने और लड़की गर्भवती भी हुई। बाद में अपने प्रेमी की असलियत पता लगने पर पीड़ित लड़की ने विरोध किया तो उसी के साथ गलत सलूक होने लगा। लड़की ने पुलिस को अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

लव जिहाद का यह मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मम्फोर्डगंज इलाके का है। बलिया की रहने वाली नर्सिंग छात्रा की प्रयागराज के सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई। युवती जब बीमार होती तो सोनू उसकी मदद के लिए आ जाता। जब लड़की को काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जाना था, तब भी सोनू उसके साथ गया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रगाण होती चली गई। सोनू ने लड़की को शादी का झांसा दिया और रामबाग स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। लड़की गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराया। यह भी आरोप है कि सोनू ने उससे शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा और फिर अपने साथ रजिस्ट्रार दफ्तर ले गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस की जांच में युवक ने रजिस्टर में भी अपना नाम सोनू उर्फ अनुज प्रताप सिंह ही लिखा है।

शादी के बाद पता चला अनुज है असलम

पुलिस के अनुसार, लड़की को शादी के बाद पता चला कि अनुज हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान है और उसका नाम मोहम्मद असलम है। फिर क्या था, लड़की ने विरोध किया तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनने लगा। उसने मना किया तो उसे एक कमरे में बंधक बाकर मारा पीटा गया। यह भी आरोप है कि अनुज उर्फ असलम और उसके भाई नूर आलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से खुद को बचाकर वह बाहर निकली और पुलिस में अपने शौहर और देवर के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का मामला

कर्नलगंज पुलिस राममोहन राय के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने दो वर्ष पूर्व सिविल लाइंस थाने में दीपक पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें दीपक पाल जेल में बंद है। तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि अभी तक जांच में विवाह रजिस्टर में अधिवक्ता ने अपना नाम सोनू ही दर्ज किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर