प्रयागराज

UP Nagar Nikay Chunav 2017 : नंदी की “अभिलाषा” हुई पूरी, लगातार दूसरी बार मेयर बन अभिलाषा ने रचा इतिहास

अभिलाषा गुप्ता नंदी 63384 वोट से विजयी, अभिलाषा को कुल 131297 वोट मिले, अभिलाषा गुप्ता यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी है
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2017, 11:09 PM IST
Nagar Nikay Chunav 2017
नगर निकाय चुनाव 2017

इलाहाबाद. देश को दो प्रधानमंत्री देने वाले इलाहाबाद नगर निकाय में बीजेपी प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। आज अभिलाषा गुप्ता नंदी लगातार दूसरी इलाहाबाद की मेयर चुनी गईं। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंदी सपा के विनोद चंद्र दुबे को 63 हजार 384 वोटों से हरा कर जीत दर्ज किया। अभिलाषा के जीत की घोषणा होते ही बीजेपी मतगणना स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई।

देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने वाले शहर इलाहाबाद के नगर निकाय चुनाव में आज इतिहास रचा गया। जिस नगर निकाय में पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री शहर के प्रथम नागरिक चुने गए। आज उस नगर निकाय में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता नंदी यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी हैं। अभिलाषा निवर्तमान शहर की मेयर भी हैं। पिछली बार उन्होंने निर्दली (बसपा समर्पित) मेयर का चुनाव लड़ा था।

जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं इस बार भी वो सुबह से ही सपा, कांग्रेस और बसपा से आगे बढ़त बनाए हुए थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से ही उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ अंदर जमा होने लगी। महापौर के सियासी मैदान में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता नंदी को कुल 131297 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे को 63384 वोटों से हराया। सपा के विनोद चंद्र दुबे 67913 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा कांग्रेस के विजय मिश्र को 64579 के साथ तीसरे नंबर पर और बसपा के रमेश चद्र केशरवानी 24969 वोट के साथ चौथे स्थान नंबर पर रहे।

पंचायत चुनाव में बसपा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

नगर निकाय के साथ इलाहाबाद नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा और कांग्रेस धरासायी नजर आए। नगर पंचायत चुनाव में दोनों ही पार्टियां अपना खाता तक नहीं खोल पायी। इलाहाबाद की नौ नगर पंचायतों में तीन सीटों पर सपा ने, तीन पर बीजेपी और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया। इसमें शंकरगढ़ से बीजेपी के लल्लू लाल कनौजिया, फूलपुर से सपा की काजमीन जहां, झूंसी से शिल्पी अग्रवाल निर्दलीय, कोरांव से बीजेपी के नरसिंह कुमार, हंडिया से बीजेपी के जवाहरलाल जायसवाल, भारतगंज से निर्दलीय प्रत्याशी हाफिज जुबेर अहमद, मऊआइमा से सपा की फातिमा अंजुम, लालगोपालगंज से निर्दलीय मुख्तार अहमद और सिरसा से सपा की श्याम कृष्ण सिंह ने जीत दर्ज की।

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा