Mafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर सहित गैंग के 15 सदस्यों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उमेशपाल हत्यांकण्ड में शामिल 5-5 लाख के इनामी तीन शूटर और दो वकील भी शामिल हैं।
Mafia Atiq Ahmad: माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर और अली पर धूमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरे नंबर का बेटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। इस बड़ी कार्रवाई में उमर और अली समेत गैंग के 15 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद साबिर और अरमान शामिल हैं। इन तीनों के ऊपर पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। यह तीनों अभी भी फरार चल रहे हैं।
दो वकीलों पर भी कार्रवाई
Mafia Atiq Ahmad: गैंगस्टर की इस कार्रवाई में अतीक गैंग के दो वकील खान सौलत हनीफ और विजय मिश्रा भी शामिल हैं। बतादें कि खान सौलत हनीफ और विजय मिश्रा भी इस समय नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। यह बड़ी कार्रवाई उमेश पाल हत्याकांड के मामले में की गई है। जिसमें गैंग बनाकर साजिश रचने और सनसनी खेज वारदात में उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षा कर्मियों की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी।
अतीक की बीबी, बहन सहित कई फरार
Mafia Ateek Ahmad: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से गुड्डू मुस्लिम शूटर साबिर और अरमान फरार हैं। इतना ही नहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी भी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कई राज्यों में कर रही है। इन सभी पर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।