
Maha Kumbh 2025, started without investment, boy changed his life महाकुंभ 2025 में केवल आस्था की डुबकी ही नहीं लग रही। बल्कि लोगों को अपना जीवन संवारने का अवसर भी मिल रहा है। कम पूंजी में लोग अधिक से अधिक कमाई कर रहे हैं। लेकिन इस लड़के ने तो बिना पूंजी लगाए ही अच्छी खासी कमाई कर ली। जिसकी चर्चा आज जोरों पर है। एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर कुंभ पहुंचा और दातुन बेचने का काम शुरू किया। उसका काम इतना बढ़िया चल गया कि रोजाना वह हजारों रुपए की कमाई कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस लड़के की चर्चा हो रही है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बातचीत के दौरान नीम का दातुन बेचने वाले लड़के ने बताया कि 5 दिनों में 30 से 40 हजार रुपए कमा चुके हैं। कभी-कभी रात में 9 से 10 हजार रुपए भी कमाई हो जाती है। जितना दौड़ भाग कर लेंगे उसी हिसाब से कमाई हो जाती है। उसे इस कार्य के लिए उसकी गर्लफ्रेंड ने सलाह दी थी उसने बताया कि एक भी रुपए ना लगाओ, फ्री में ले जाओ और पैसे पैदा करो। इसी वजह से उसने इतने पैसे कमाए हैं।
इसी प्रकार नीम का दातुन बेचने वाले ने बताया कि किसी भी नीम के पेड़ से तोड़कर बेचना शुरू कर दो। बस एक रुपए में, महाकुंभ में 45 करोड लोगों के आने की संभावना है। इसी प्रकार के तमाम प्रसंग सामने आ रहे हैं। जिससे महाकुंभ के लोकप्रियता और भी बढ़ रही है। अब अगला शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन होगा। इस दिन भी खूब करने की संभावना है।