प्रयागराज

क्या महाकुंभ में शामिल होंगे अखिलेश यादव? बताया संगम में कब लगाएंगे डुबकी

Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ पर बयान दिया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि वह संगम में डुबकी कब लगाएंगे।
2 min read
Mahakumbh 2025 Akhilesh Yadav

Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह संगम में डुबकी तब लगाएंगे, जब मां गंगा उन्हें बुलाएंगी। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने महाकुंभ और गंगा स्नान को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गंगा हरिद्वार से कोलकाता तक बहती हैं और हर स्थान का अपना महत्व है। जो जहां चाहे, गंगा में डुबकी लगा सकता है। अखिलेश ने बताया कि उन्होंने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था।

महाकुंभ पर क्या बोले अखिलेश यादव?

महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमारी हिंदू परंपरा का हिस्सा है, जो हजारों सालों से चला आ रहा है। महाकुंभ में साधु-संत और ऋषि-मुनि के दर्शन होते हैं, जिन्हें सामान्य दिनों में देख पाना मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ के दौरान गंगा में पूजा और स्नान से पुण्य प्राप्त होता है।

प्रयागराज महाकुंभ में हुई कुछ घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अभी इन मुद्दों पर चर्चा का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतने संसाधन होने के बावजूद अगर खामियां रह जाती हैं, तो सवाल उठता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार महाकुंभ के आयोजन में सामने आई कमियों को दूर करने पर ध्यान देगी और बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करेगी।

परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर की पूजा

गौरतलब है कि अखिलेश यादव मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार रवाना होकर उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना की और चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।"

Also Read
View All
Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस

Latest weather update: 27, 28 और 29 जुलाई को झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

सावन में महादेव भक्तों को रेलवे का तोहफा, प्रयागराज से ज्योतिर्लिंगों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए डिटेल्स

Allahabad High Court: ‘राम मंदिर में चोरी से भी लोग शर्मिंदा नहीं हुए’, हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, भ्रष्टाचारियों को मृत्युदंड तक की बात