प्रयागराज

Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री ने महाकुंभ-2025 के “लोगो” का किया अनावरण, तैयारियों की हुई समीक्षा

Prayagraj news :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज में 'महाकुंभ-2025' के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया साथ ही वेबसाइट और ऐप को भी लॉन्च किया।सीएम योगी ने महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य तरीके से आयोजित कराने के लिए खुद कमान संभाल ली है। सीएम रविवार को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे थे।
less than 1 minute read
Feature image

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ-2025 के "लोगो"का अनावरण कर वेबसाइट और एप लांच किया। उन्होंने बताया कि ऐप और वेबसाइट दोनों बहुत मददगार साबित होंगे। तीर्थयात्रियों को इनमें महाकुंभ से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी। सीएम योगी ने महाकुंभ के तैयारियों की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री लिए प्रगति रिपोर्ट की जानकारी

समीक्षा बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थल निरीक्षण किया। साथ ही अफसरों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों से मुलाकात कर जरूरी सुझाव मांगे। बताया कि महाकुंभ 2025 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप सहित अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। साथ ही वेबसाइट में महाकुंभ पहुंचने में मार्गदर्शक का काम करेगी।

महाकुंभ 2025 की वेबसाइट और ऐप की विशेषताएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयाग महाकुंभ-2025 की आधिकारिक वेबसाइट http://kumbh.gov.in और Mahakumbhmela2025 ऐप लांच किया। इनमें महाकुंभ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।महाकुंभ ऐप की मदद से श्रद्धालु हवाई, रेल और सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचने के रूट, समय और संसाधन पता कर सकेंगे। साथ ही प्रयागराज में परिवहन, पार्किंग, घाटों तक पहुंचने और ठहरने संबंधी जानकारी ऐप में उपलब्ध रहेगी।

ऐप की मदद से श्रद्धालु मेला क्षेत्र में एक जगह से दूसरी जगह तक बहुत आसानी पूर्वक पहुंच सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मां गंगा की आरती की। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने साधु संतों से मुलाकात कर धर्म, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े मुद्दे पर संवाद किया। साथ ही महाकुम्भ के लिए जरूरी सुझाव मांगे।

Updated on:
06 Oct 2024 03:27 pm
Published on:
06 Oct 2024 03:08 pm
Also Read
View All
प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा

प्रयागराज को दो और सूबेदारगंज को एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात: लोकमान्य तिलक, उधना की यात्रा होगी आसान