16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मस्जिद में घुसकर मौलाना को मार दी गोली, सामने आई ये बड़ी वजह!

Firing in Meerut: मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाश ने मस्जिद के अंदर घुसकर मौलाना को गोली मार दी है। मौलाना जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Prateek Pandey

Oct 06, 2024

maulana shot by gun in meerut maszid

मस्जिद में घुसकर मौलाना को मार दी गोली

Firing in Meerut: मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में एक बदमाश ने मस्जिद में घुसकर मौलाना को गोली मार दी। जानकारी सामने आ रही है कि मौलाना सुबह बच्‍चों की ऑनलाइन क्‍लास ले रहे थे तभी बदमाश मस्जिद में घुसे और गोली मार दी।

तचंमा छोड़कर मौके से फरार

लिसाड़ी गेट इलाके में बदमाश ने मस्जिद में घुसकर मौलाना को पढ़ाते समय गोली मार दी। मौलाना बच्‍चों की ऑनलाइन क्‍लास ले रहे थे। अचानक से बदमाश मस्जिद में घुसे और फायर कर दिया। गोली सर को छूकर निकल गई। बदमाश तचंमा मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। मौलाना को जख्मी हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में मिलने का बनाया बहाना, महिला ने युवक पर फेंका तेजाब, लगाया ये आरोप

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर आए लोगों ने मौलाना को अस्पताल भेजा। गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चर्चा है कि मौलाना ने किसी बच्चे को डांट दिया था जिस कारण से लड़का गुस्से में था वहीं और भी अलग-अलग तरह की चर्चा लोगों के द्वारा की जा रही है।