प्रयागराज

संगम में ‘Online डुबकी’, मात्र 1100 रुपए में घर बैठे करें स्नान

Mahakumbh 2025 Digital Snan: महाकुंभ में एक कंपनी लोगों को घर बैठे डिजिटल स्नान करवा रही है। कंपनी के लोग इस काम के रुपए भी चार्ज करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2025, 10:49 AM IST

Mahakumbh 2025 Digital Snan: सूचना प्रौद्योगिकी के युग में डिजिटल मीटिंग, पूजा और फेरे तक होने लगे हैं। इसी कड़ी में अब प्रयागराज की एक कंपनी लोगों को डिजिटल स्नान करवा रही है। इससे आप महाकुंभ में घर बैठे डिजिटल डुबकी लगा सकते हैं।

फोटो के प्रिंट निकालकर लगवाते हैं डुबकी

यह अनोखा स्टार्टअप प्रयागराज के दीपक गोयल ने शुरू किया है, जिसका वीडियो डिजिटल क्रिएटर आकाश बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में गोयल ने बताया, मैं उन लोगों को डिजिटल स्नान करवाता हूं, जो यहां नहीं आ सकते। डिजिटल डुबकी के लिए श्रद्धालु वाट्सऐप या अन्य माध्यमों से अपनी तस्वीरें भेजते हैं, जिसके बाद दीपक फोटो के प्रिंट निकालकर उन्हें संगम में डुबकी लगवाते हैं।

डुबकी लगवाने की फीस है 1100 रुपए

हालांकि यह सुविधा मुफ्त नहीं है, इसके लिए दीपक की स्टार्टअप कंपनी प्रयाग एंटरप्राइजेज 1100 रुपए की फीस भी लेती है। फीस मिलने के 24 घंटे के भीतर संबंधित की फोटो को डुबकी लगवा दी जाती है। डिजिटल स्नान का वीडियो शेयर करते हुए बनर्जी ने लिखा, नेक्स्ट लेवल एआइ आइडिया। नेक्स्ट यूनिकॉर्न कंपनी स्पॉटेड। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, चाइना के पास डीपसीक है तो क्या हमारे पास डीप स्नान है।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर