प्रयागराज

Mahakumbh 2025: कुमार विश्वास के ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम का आज से आगाज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कवि कुमार विश्वास का सोमवार से 'मेरी राम कथा' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क होगा, जिसमें रामायण की प्रेरणादायक कहानियां सुनाई जाएंगी जाएंगी।

less than 1 minute read
Kumar Vishwas in Mahakumbh

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किये हैं। इससे उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी मिलेगा। सेक्टर 1 के गंगा पंडाल के साथ-साथ अन्य पंडालों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। 

आज से कुमार विश्वास के कार्यक्रम का आगाज

इन सभी कार्यक्रमों की कड़ी में भारत के सुप्रसिद्ध मंचीय कवि कुमार विश्वास का भी कार्यक्रम है। कवि कुमार विश्वास सोमवार से अपने कार्यक्रम ;अपने-अपने राम’ के साथ श्रद्धालुओं के बीच होंगे जिसका आज सफल शुभारंभ हुआ। कुमार विश्वास का ये कार्यक्रम प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात के आठ बजे तक होगा। 

निःशुल्क है कार्यक्रम

मंचीय कवि कुमार विश्वास के का कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रायल और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है ताकि सभी को इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिले।

विश्वप्रसिद्ध है “अपने-अपने राम”

कुमार विश्वास की “अपने-अपने राम” भारत और दुनिया भर में भगवान राम के काल और अतीत की कहानी को फैलाने का एक अनूठा तरीका बन गई है। उनकी कथाकवचन ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। इससे उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी है। 

Also Read
View All

अगली खबर