प्रयागराज

Mahakumbh Amrit snan: बसंत पंचमी पर शुरू हुआ अखाड़े का अमृत स्नान, महानिर्वाणी अखाड़े ने लगाई संगम में डुबकी

Mahakumbh: बसंत पंचमी के दौरान अमृत स्नान का भी दौर शुरू हो गया। सुबह के 4:00 सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने संगम में आस्था की पहली डुबकी लगाई।

less than 1 minute read
Feature image

Mahakumbh Amrit snan: प्रयागराज में चल रहा दिव्य और भव्य महाकुंभ का तीसरा बसंत पंचमी का अमृत स्नान अलौकिक और रोचक तरीके से प्रारंभ हुआ। सुबह के 4 बजे से अखाड़ों ने संगम स्नान के लिए रवानगी शुरू की। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े ने ढोल ताशा के साथ संगम की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सैकड़ो साधु संत नाश्ते गाते हुए जय श्री राम हर हर महादेव के नारे के साथ अपने कैंप से संगम की ओर पहुंचे। जहां सभी साधु संतों ने हर हर महादेव की गूंज के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन संगम पर हुई घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बसंत पंचमी पर स्नान से पहले ही संगम और आसपास के घाटों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। पुलिस के अलावा आरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की भी संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा मेला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घाटों पर मुस्तैद रहे।

Updated on:
03 Feb 2025 07:06 am
Published on:
03 Feb 2025 04:55 am
Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी