प्रयागराज

No Vehicle Zone घोषित हुआ महाकुंभ मेला क्षेत्र, माघी पूर्णिमा स्नान को ऐसे मिलेगी एंट्री

Mahakumbh Traffic Jam: महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारी जाम और बढ़ती भीड़ से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है।
2 min read
No Vehicle Zone घोषित हुआ महाकुंभ मेला क्षेत्र

Mahakumbh Traffic Jam: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार जारी है। 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा स्नान) को ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने महाकुंभ मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, जाम से बचने के लिए यातायात डायवर्जन का रूट भी तैयार किया गया है।

13 फरवरी तक नया प्लान लागू

प्रशासन द्वारा तैयार किया गया नया आदेश सोमवार की रात आठ बजे से लागू किया गया, जो 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही, भीड़ समाप्ति तक महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिर्फ प्रशासनिक व चिकित्सीय वाहनों को एंट्री दी जाएगी। आपको बता दें कि स्नान पर्व के दिन अक्षयवट का दर्शन भी बंद रहेगा।

महाकुंभ आने वाले वाहनों के लिए बने 36 पार्किंग स्थल

महाकुंभ आने वाली गाड़ियों के लिए करीब 36 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों में श्रद्धालु अपनी गाड़ियों को खड़ी करके संगम स्नान के लिए पैदल रवाना होंगे। इस दौरान सभी अधिकारियों और जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

यहां पार्क करें अपने वाहन

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन

चीनी मिल पार्किंग
पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन

देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख
ओमेंक्स सिटी पार्किंग
गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन

नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
मीरखपुर कछार पार्किंग

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन

महुआ बाग थाना झूसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
नागेश्वर मंदिर पार्किंग
ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग

लखनऊ-कुंडा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग
नागवासुकी पार्किंग
बक्शी बांध कछार पार्किंग
बड़ा बागड़ा पार्किंग
आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग

अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन

शिव बाबा पार्किंग

कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन यहां पार्क किए जाएंगे

काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान
दधिकांदो मैदान पार्किंग

Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस