प्रयागराज

यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट, अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों […]

less than 1 minute read
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना मुसीबत | Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहेगा।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर शामिल हैं। यहां हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी रातें पहले से थोड़ी गर्म महसूस होंगी। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल फरवरी की तेज धूप के बीच अचानक आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Published on:
17 Feb 2026 09:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर